ये रिश्ता क्या कहलाता है 18th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान अभीरा का साथ देने की करता है कोशिश।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां अभीरा की तबियत खराब होने पर अरमान उसका साथ देता है और उसकी केयर करता है लेकिन, इस बीच ही अब केस को लेकर अरमान अभीरा को कुछ चीजें अदालत में पेश करने से मना करता है क्योंकि, मायरा सच्ची है ये बात सिर्फ दोनों जानते है और कोई नहीं।
बुआ जी और दादी सा में हुई बहस
अभीरा को अरमान के इस बात पर गुस्सा आ जाता है और वो कहती है सालों पहले भी अरमान को उस पर विश्वास नहीं था और आज भी नहीं है। अरमान अभीरा को समझाने की कोशिश करता है लेकिन, अब वो कहती है कि, उसे किसी के विश्वास की जरूरत नहीं है। मायरा का विश्वास ही उसके लिए काफी है। अरमान से अभीरा कहती है बस उसे एक ही काम करना है कि केस शुरू होने से पहले मायरा को उसे शांत करवाना है। वही दूसरी तरफ मायरा काफी ज्यादा परेशान रहती है और उसे समझ नहीं आता है कि, किस सिचुएशन में फंस गई है वो ? अगले दिन केस की सुनवाई होती है। जहां, सभी लोग अदालत पहुंचने की कोशिश करते है लेकिन, पोदार हाउस में अलग ही हंगामा होता है। जहां बुआ जी दिशा के पकफेरे की रस्म करवाने आती है और उन्हें पता चलता है कि, दिशा की पहली रसोई भी नहीं हुई है। बुआ जी का गुस्सा घर वालों पर फूट जाता है और वो कहती है रस्म ना करके उन्होंने पूर्वजों का अपमान किया हुआ है। बुआ जी को दिशा कहती है उसने ही घर में सभी को मना किया है क्योंकि, सब इतनी परेशानी में है और वो ये सब करना नहीं चाहती है। दिशा पर भी बुआ जी चिल्लाती है जिसके बाद वो पहली रसोई करने के लिए कहती है लेकिन, दादी सा का गुस्सा फूट जाता है और वो कहती है उन्हें चिल्लाने की आदत है और उनका चिल्लाना हमेशा सही होता है इसलिए वो कोशिश करें कि, ऐसा वो कोई काम ना करे जिसे उन्हें नुकसान हो। अगली सुबह केस के लिए अभीरा निकलती है। जहां वो कैब से जाती है लेकिन, रास्ते में ही उसे एक गुब्बारे वाला मिलता है और नशे की दवाई अभीरा को सुनाने का काम करता है। अभीरा का ड्राइवर भी उस शख़्स के साथ मिला हुआ होता है।
अरमान हुआ परेशान
अदालत में अभीरा का इंतजार सभी लोग कर रहे होते है और अरमान को समझ नहीं आता है कि, अभीरा को इतनी देर कहां हो गई है ? दादी सा और सभी लोग कोर्ट के बाहर होते है जो तरह – तरह से अंदाजा लगाते है कि, अभीरा को अचानक क्या हुआ होगा ? अभीरा को हर जगह सिर्फ और सिर्फ नजर आता है कि, किस तरह से लोग उसकी बेइज्जती कर रहे है कि, मायरा का भरोसा उसने तोड़ दिया है। लेकिन अभीरा के साथ का ये प्लान किसी और का नहीं बल्कि मित्तल का होता है जो कोर्ट आता है और काफी खुश होता है। कैसा कि सुनवाई शुरू हो जाती है और दादी सा और विद्या में बहस होती है कि, सालों पहले भी अभीरा ने यही किया था और आज भी उसने यही किया है। दादी सा विद्या को शांति रखने के लिए कहती है क्योंकि, वकील हार सकता है लेकिन, एक मां नहीं है। केस की सुनवाई मित्तल की तरफ से शुरू हो जाती है। जहां वो अपनी बेटी को बेकसूर बताता है और कहता है मायरा ने ही अरमान और उसका रिश्ता पक्का किया हुआ था। अभीरा किसी भी तरह पानी वाले ड्रम की तरफ जाती है और अपना सिर उसमें डूबा देती है। जिसे उसे होश आ जाता है। मित्तल कहता है उसकी बेटी बेकसूर थी। वो खूनी नहीं थी। इतने देर में अभीरा वहां आ जाती है और कहती है मेहर मित्तल खूनी थी। अदालत से अभीरा माफी मांगती है और केस शुरू हो जाता है। संजय बताता है कि, अभीरा अदालत पहुंच गई है। सभी लोग खुश हो जाते है। वही अभीरा और मित्तल साहब के वकील के बीच बहस बाजी होती है और अभीरा के पास कोई भी सबूत ना होने के कारण मायरा को रिमांड में रखने की बात की जाती है और सुनवाई अगले हफ्ते की बताई जाती है। अभीरा का विश्वास अपने पर से टूटता नजर आ रहा होता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मायरा को जज उसके वकील के बारे में कहती है कि, कहां गई है उसकी वकील ? तब तक अभीरा वहां आती है और अरमान उसकी बढ़ाता है क्योंकि अभीरा को डर लगता है शायद वो इस बार भी उसका विश्वास तोड़ दे ? अभीरा से अरमान कहता है ना कभी नहीं हार सकती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

