29 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 17th नवंबर 2026 रिटेन अपडेट : कबीर और मायरा ने कही अपनी दिल की बात ? दादी सा का फूटा गुस्सा

ये रिश्ता क्या कहलाता है 17th नवंबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान को लेकर दादी सा का गुस्सा फूट गया है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत तान्या से होती है। जहां तान्या और समर की शादी खुशी – खुशी संपन्न हो जाती है। जहां अब अरमान अभीरा दोनों ही शादी के लिए खुश होते है और तान्या को बधाई देते है।

मायरा का फैसला

ऐसे में अब कबीर और मायरा दोनों ही चीज़ों को समझने के लिए दोनों बात करते है। ऐसे में मायरा कबीर के चोट पर दवाई लगाती है और अरमान अभीरा समर को परेशान करने की तैयारी करते है। जहां समर को सभी लोग पकड़ कर रखते है और राघव के साथ अपने रस्म को पूरा करते है। जहां राघव को लड़की बनाने के लिए विद्या और मनीषा दोनों ही तैयार हो जाते है और खुशी – खुशी ये रस्म भी पूरी की जाती है। वही अब कबीर अपने दिल की बात कहता है कि, वो मायरा को अभी भी पसंद करना नहीं भूला है क्योंकि, अरमान अभीरा ने मायरा को समझाया है लेकिन कबीर को देखकर मायरा हिम्मत हार जाती है। कबीर एक बार बस मायरा को अपना जवाब देने की बात करता है।

तान्या की विदाई

जहां मायरा वहां से चली जाती है क्योंकि अभीरा आ रही होती है। लेकिन अभीरा कबीर को थैंक यूं कहती है क्योंकि अरमान ने लिए उसने स्टैंड लिया हुआ था। अभीरा वहां से चली जाती है और मायरा कबीर को गले लगा लेती है। जिसके बाद अब शादी में भी अरमान मायरा कबीर को एकसाथ आने नहीं देता है। ऐसे में कबीर से अपनी बात कहकर मायरा चली जाती है और तान्या के विदाई की रस्म शुरू हो जाती है। जहां अब अरमान अभीरा दोनों ही तान्या के लिए इमोशनल होते है। लेकिन वो कुछ कर नहीं पाते है। सभी लोग अपने – अपने घर चले जाते है। तान्या का दादी स्वागत करती है और इस स्वागत में अब तान्या पोदार की बात करती है जो कबीर की दादी को पसंद नहीं आता है और तान्या को वो अब उनसे दूर रहने की सलाह देती है। जिसके बाद अरमान के साथ क्या – क्या हुआ है इस बात को लेकर दादी सा को मनीषा बताती है और उन्हें गुस्सा आ जाता है। जहां दादी सा कबीर की दादी से बात करने की कोशिश करती है। लेकिन अभीरा उन्हें शांत करवाती है कि सब कुछ ठीक हो गया हुआ है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, शराब के नशे में अब कबीर अरमान अभीरा के सामने कहता है कि, उसे दुनिया में क्यों लाया है ? जब मायरा को उसे प्यार ही नहीं करना होगा। वही अब अरमान अभीरा दोनों ये बात सुनकर हैरान हो जाते है। वही मायरा अब कबीर के समान को अच्छी तरह रख देती है। जहां वो कबीर के लिए इमोशनल हो जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here