ये रिश्ता क्या कहलाता है 16th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, अब अरमान हो चुका है परेशान कृष और आर्यन की वजह से।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। जहां, अरमान और सभी लोग दादी सा के बर्थडे की तैयारियां करते है। वही दूसरी तरफ दादी सा अरमान और अभीरा को मिलवाने की कोशिश करती है।
अभीरा और अरमान की नजदीकियां
जहां दोनों को ही लगता है कि,आज अरमान और अभीरा के बीच सब ठीक हो जाएगा। सभी लोग तैयार होकर आते है। लेकिन अभीरा नहीं आती है। वही दादी सा सभी की तारीफ करती है और मुक्ति कहती है कि, आज वो लड़के वाले की टीम में है क्योंकि, आज उसे अपन प्लान कामयाब करना है। इतने में दिशा के घर वाले भी वहां आते है। सभी लोग कृष की हरकतों पर नाराज होते है। लेकिन, कोई कुछ कहता नहीं है। दिशा के भाई को मनीषा पहचान नहीं पाती है। जहां वो कहती है कि, ड्रेस अप होकर वो घर में घुसने की कोशिश कर रहा है। लेकिन दिशा की दादी कहती है वो उनका पोता है। जिसके बाद दिशा और सभी लोग अंदर आते है। अरमान अभीरा के पास मुक्ति के लिए बहुत ही सुंदर सा गिफ्ट लेकर आता है। जहां, अभीरा इमोशनल हो जाती है और कहती है कि, अब मुक्ति अपने पापा का नाम गर्व से ले सकती है। जिसके बाद अभीरा ये गिफ्ट उसे ही देने के लिए कहती है। अरमान और अभीरा के बीच इस दौरान रोमांटिक पल देखने को मिलते है।
आर्यन ने मारा कृष को थप्पड़
कृष और संजय घर में आते है और काजल उन्हें तैयार होने के लिए कहती है लेकिन, कृष कुछ कहता नहीं है और बताता है दुनिया की उन्हें पड़ी है नहीं। इसलिए जिसे जो भी काम करना है उसके घर वालों को करने दो। वही दूसरी तरफ, कृष बाहर आता है तान्या से बात करने जहां सभी लोग होते है। तान्या कृष को दिशा से माफी मांगने के लिए कहती है लेकिन कोई माफी मांगता नहीं है। घर में कवाली की महफिल जमी होती है। सभी एक के बाद एक डांस करते है और पलों को एंजॉय करते है। अभीरा और अरमान एक – दूसरे के आमने – सामने आते है जहां, अरमान और अभीरा के बीच डांस के साथ – साथ कुछ पल भी देखने मिलते है। तान्या से कृष कहता है कल की आई लड़की है दिशा। हर बात में बीच में उसे आने के लिए किसने कहां है ? दिशा और आर्यन को बाहर आता देख अभीरा और अरमान भी जाते है। जहां अरमान भी कृष को माफी मांगने के लिए कहता है लेकिन वो माफी नहीं मांगता है। बल्कि दिशा से बतमीज़ी करता है कि, किस तरह से उसे एकदम शांत रहना है। इस बात को सुनकर आर्यन कृष को थप्पड़ मार देता है और संजय आर्यन से कहता है किस तरह से वो बतमीज़ी कर रहा है अपने भाई से। आर्यन कहता है संस्कार और ज्ञान की जरूरत अभी के लिए सिर्फ और सिर्फ कृष को है। कृष हाथ उठाने जाता है लेकिन, आर्यन के बीच में अरमान आ जाता है और कहता है आज कृष ने अपनी हरकतों को लांघ दिया है। संजय आर्यन को माफी मांगने के लिए कहता है लेकिन, आर्यन माफी मांगने से इंकार कर देता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, दादी सा ये सब देखकर आर्यन को माफी मांगने के लिए कहती है। लेकिन अरमान आर्यन को सही कहता है और बताता है अगर अभीरा के साथ ऐसा होता तभी भी वो यही करता। अभीरा इस चीज को गलत बताती है और कहती है बिन मतलब की मारपीट सिर्फ बढ़ावा देता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

