ये रिश्ता क्या कहलाता है 16th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान अभीरा को लेकर हो चुका है परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत कृष से होती है। जहां कृष अरमान और अभीरा का विडियो दिखाता है जिसके बाद मेहर को ये सब करने के लिए शादी के बाद कहता है लेकिन मेहर कृष की बात सुनती नहीं है।
अभीरा की परेशानी
मेहर कसम खाती है कि वो अरमान और अभीरा का सच मायरा के सामने लेकर आएगी। वही दूसरी तरफ मेहर मायरा को फोन कर शादी में आने के लिए कहती है। जहां अब स्कूल में मिलने के लिए अभीरा भी आ जाती है। मायरा कहती है ममुक्ति से कि अच्छा प्लान उसके दिमाग में आया हुआ है। शादी में दोनों अपने मम्मी – पापा को मिलवा सकती है। मायरा इस प्लान के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड होती है। मेहर अपने प्लान में कामयाब भी हो जाती है। मुक्ति से बात करने के लिए अभीरा आती है। जहां मुक्ति शादी की बात अभीरा को बताने वाली थी लेकिन तब तक अभीरा उसे खाना देती है और मायरा के लिए कहती है उसे आइस्क्रीम बहुत पसंद है उसका ख्याल रखना। मुक्ति अभीरा से कहती है आज मायरा को उसे बात करना है क्योंकि उसके घर में होने वाली शादी के लिए वो इनवाइट करना चाहती है। अभीरा शादी के लिए मना करती है। जहां वो कहती है मायरा बहुत जिद्दी है। बिल्कुल अभीरा की तरह। ये बात सुनकर अभीरा को बहुत ही ज्यादा अजीब लगती है। अभीरा मुक्ति से कहती है उसका शादी में जाना क्यों जरूरी है ? मुक्ति जल्दी – जल्दी में सच बता देती है। जिसके बाद अभीरा मुक्ति पर गुस्सा करती है और कहती है उसे कही नहीं जाना है। मुक्ति अभीरा से नाराज हो जाती है। जहां, अब अभीरा मुक्ति को मनाती है। घर में अभीरा को अरमान ढूंढ रहा होता है लेकिन, विद्या कहती है सालों पहले जिसके लिए वो छोड़ का गई थी आज भी वही होगी।
अभीरा का अतीत
अभीरा फैमिली के लिए कहती है एकसाथ रहने के लिए खुश होना बहुत जरूरी है। अभीरा की बात को मुक्ति समझती है और कुछ नहीं कहती है। मुक्ति अभीरा को मायरा से मिलने के लिए कहती है लेकिन वो मना करके वहां से चली जाती है। जहां दूर से अभीरा मायरा को देखती है और उसे देखकर वो इमोशनल हो जाती है। दिशा घर में सभी के साथ बैठकर एल्बम देखती है। जहां अभीरा को मनीषा बुलाती है और सबके साथ रहने के लिए कहती है लेकिन अभीरा मना करती है। दादी सा की जिद्द की वजह से अभीरा वहां आ जाती है। लेकिन, तभी वहां दिशा हंसने से रुक जाती है और सब उसे पूछते हैं अचानक क्या हुआ है ? दिशा कहती है उसके घर वाले कहते है लड़कियां ज़्यादा नहीं हंसती है। ऐसे में घर वाले दिशा को समझाते है। जिसके बाद अभीरा भी बहुत जोर से हंसने लग जाती है। अभीरा की सारी बात मुक्ति बताती है जिसके बाद मायरा कहती है अब उनका शादी में जाना सही नहीं रहने वाला है। अरमान और अभीरा दोनों ही ख्वाब देखने लग जाते है कि किस तरह से उसका छोटा परिवार होता है और कितनी खुशियां होती लेकिन सब कुछ खराब हो गया। अभीरा की टीम में मायरा और मुक्ति होते हैं। जहां दोनों को अपना अतीत याद आ जाता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा पर दिशा की दादी चिल्लाती है और पूछती है उसका मंगलसूत्र और सिंदूर कहां है ? जिसके बाद दादी अरमान को कहती है अभीरा को अंगूठी पहनाने के लिए। अभीरा और अरमान को एकसाथ मायरा उस शादी में देख लेती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

