31.3 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 16th जून 2026 रिटेन अपडेट : अभीरा के लिए अरमान ने बदला फैसला, बच्चों के सामने आई सच्चाई

ये रिश्ता क्या कहलाता है 16th जून 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अरमान ने बदल लिया है अपना फैसला।

 प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, अरमान के लिए अभीरा परेशान रहती है। वही दूसरी तरफ सभी लोग उसे घर की तरफ छोड़ देते है। जिसके बाद अरमान के लिए अभीरा कहती है उसने तो घर भी नहीं बताया था फिर कैसे ?

दिशा का सच

अभीरा को सभी कहते है ये माता रानी का आशीर्वाद है। वही दूसरी तरफ मायरा को लेकर दादी सा का गुस्सा फूट जाता है। मायरा कहती है अरमान के लिए उन्होंने जो भी सबूत रखा है अब झूठ है। सब कुछ गलत है सिर्फ उसके पापा सही है। मायरा और मुक्ति अपने पापा का स्टैंड लेते है और कहते है जो इंसान औरतों के लिए केस लेता है। हर कोशिश करता है कि किसी भी तरह जीत जाए। लेकिन आज भी उस पर ऐसा ही इल्जाम लगता है ? मायरा सभी को अपन नकली फैमिली कहती है क्योंकि अभी तक उन्होंने सच्चाई जानी नहीं है। दिशा के लिए दादी सा कहती है अरमान ने माफी भी नहीं मांगी इसलिए उसने घर छोड़ दिया है।

अरमान की परेशानी

मायरा भी कहती है कि, जब तक सच सामने नहीं आता है तब तक वो घर में नहीं आएगी। अभीरा घर आती है और अरमान के लिए परेशान रहती है और कोई कुछ कहता नहीं है। अरमान का सॉरी लेटेर देखती है। जहां वो अरमान के लिए परेशान रहती है लेकिन, अरमान को देखते ही अभीरा उसे बात करने की कोशिश करती है। लेकिन अरमान अपना सारा दर्द भूल जाता है और अभीरा के साथ घर जाने का फैसला करता है। दूसरी तरफ अब तान्या को लेकर दिशा परेशान रहती है और क्या वो कुछ कर पाएगी? तान्या को बुरा लगता है अपन बच्चों के लिए उसने कुछ नहीं किया है। दिशा सच बताने के लिए वहां आती है लेकिन कृष के कमरे में रहने की वजह से वहां से सभी लोग चले जाते है। घर में बच्चे मायरा और मुक्ति अरमान की बीमारी का पति लगाते है कि आखिरकार अरमान को क्या हुआ है ? लेकिन वो घर पर किसी से ना पूछ कर फाइल देखते है। जहां दोनों के सामने सच्चाई आ जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, किस तरह से अभीरा के पास तान्या का केस आता है और वो पोदार हाउस आती है। जहां उसे दादी सा कहती है वकील बनकर आई है तो कुछ काम से ही आई होगी। वही अभीरा कृष को पेपर देती है और कहती है कि, तान्या तलाक लेना चाहती है उसी बात खत्म।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here