30 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 15th सितंबर 2026 रिटेन अपडेट : मायरा और कबीर पर हुआ अरमान को शक ?

ये रिश्ता क्या कहलाता है 15th सितंबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान अभीरा काफी ज्यादा परेशान हो जाते है और अरमान को होता है मायरा पर शक।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां अभीरा और मनीषा पर अरमान गुस्सा करता है कि किस तरह से मायरा को सभी लोग बता रहे है कि उसका पति होना जरूरी है।

कबीर और मायरा की बहस

इस बीच ही अरमान अभीरा को लेकर परेशान होता है और मायरा को समझाता है उसे सिर्फ मजाक किया जा रहा था। इस बात को लेकर उसे परेशान नहीं होना है। वही अब तीज को लेकर समान लेने बाहर सभी जाते है। जहां मायरा को कबीर कहता है आने के लिए क्योंकि वो भी मार्केट ही जा रहा है। मायरा अरमान के साथ जाने की बात करती है। जहां अरमान अभीरा के बीच दोनों प्यार और नजदीकियां देखने को मिलती है और वही अब मायरा भी सोचती है उसने सुबह से कुछ खाया नहीं है। इसका मतलब है उसने भी फास्ट कर लिया हुआ है। ऐसे में अब मायरा को अभीरा कॉफी देती है जिसकी वजह से मायरा कॉफी नहीं पीती है। वही अब मायरा सबसे छिपा कर कॉफी फेक देती है और तभी काजल उसे फेंकने की वजह पूछती है और मायरा कहती है अभीरा ने कुछ ज्यादा ही कड़वी कॉफी बना दी है। इस बीच अब अरमान और अभीरा को लेकर काजल को ये बात बताने के लिए मायरा मना करती है और काजल मान जाती है। लेकिन तभी काजल मायरा को मिठाई टेस्ट करने के लिए देती है और उसे भी मायरा टेस्ट नहीं करती है क्योंकि उसके मुंह का स्वाद खराब है। वही अब मायरा और अरमान बाहर जाते है। जहां समान लेने के बहाने कबीर मिलता है मायरा से और मायरा दोनों के बीच प्यार के साथ नोंकझोंक देखने भी मिलती है। कबीर को पता चलता है मायरा ने भी उसके लिए फास्ट किया है और उसे भी करना चाहिए।

अभीरा की परेशानी

लेकिन तब तक अरमान आ जाता है और कबीर वहां से चले जाता है। लेकिन जाते – जाते अरमान कबीर को देख लेता है और उस पर स्टॉकर होने का शक करता है। जिसके बाद अब अरमान घर आकर अभीरा को पायल पहनाता है और ये देखकर सभी खुश हो जाते है। इस बीच ही अब अरमान अभीरा के लिए खाना लेकर आता है जिसे देखकर मायरा भी खुश होती है और मायरा के लिए तभी कबीर भी खाना भेजता है। जहां मायरा को भी कबीर मिस करने लग जाता है। इस बीच सभी अपना फास्ट तोड़ने के लिए जाते है जहां अभीरा मायरा को लेकर परेशान होती है। लेकिन मायरा के लिए सब कहते है कि आज किसी ने भी उसे खाना खाते हुए नहीं देखा है। अभीरा काफी कि बात करती है। जहां काजल कहती है उसने भी नहीं देखा है। जिसके बाद अब अभीरा मायरा को लेकर परेशान हो जाती है। लेकिन विद्या कहती है मायरा ऐसा कुछ नहीं कर सकती है क्योंकि, उसके लिए खाना ही सब कुछ है। कबीर के घर पर कबीर सभी को आइडिया देता है पति को भी ये फास्ट करना चाहिए। एक – दूसरे के बॉन्ड को बनाने के लिए। जहां अब कबीर की दादी पूछती है ऐसा कहां होता है ? और तान्या पोदार परिवार का नाम लेती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अरमान कबीर को देखता है किस तरह से कबीर मायरा का पीछा कर रहा है। जिसके बाद अब कबीर पर शक होता है कि वो मायरा का स्टॉकर है लेकिन इस बिच ही अरमान और अभीरा को मायरा बताती है कि, कबीर उसका बॉयफ्रेंड है और वो उसे प्यार करती है।

 टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here