34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 15th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : मायरा और मेहर के बीच हुई झड़प, विद्या हुई बेहोश

ये रिश्ता क्या कहलाता है 15th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब मायरा फंस चुकी है मेहर की वजह से नई मुसीबत में।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मेहर से होती है। जो हर जगह पर मायरा को ढूंढ रही होती है। वही मुक्ति और मायरा दोनों ही उसे बचने की कोशिश करते है। चाकू केके बदले मेहर अब अपना हथियार बदल देती है।

मेहर का सच

इस बार मेहर मायरा का किस्सा खत्म करना चाहती है। जिसके लिए वो हर कोशिश कर रही होती है। मेहर से बचने के लिए मायरा ओर मेहर दोनों एक रूम में आते है। जहां उनकी भी दोस्त होती है। लेकिन, मेहर पर उसकी नजर नहीं जाती है। वही अभीरा और अरमान दोनों हॉस्टल आते है और देखते है कि, किस तरह से गार्ड को दोनों ने घायल कर रखा होता है। अरमान एम्बुलेंस को बुलाता है और अभीरा ओर अरमान दोनों अपनी बच्ची को देखते है। जिसके बाद अब मुक्ति और मायरा दोनों अलग – अलग प्लान बनाकर भागने की कोशिश करते है लेकिन असल में पकड़ा जाती है मायरा जिसे मेहर मारने की कोशिश करती है। घर में सभी लोग मायरा को लेकर परेशान होते है और तान्या आर्यन उसके पास जाने की बात करती है लेकिन, दादी सा उसे मना करती है। क्योंकि, दोनों गए तो वो मायरा की मुश्किलों को और बढ़ा देंगे।

तान्या को हुआ कृष पर शक

मायरा के सामने मेहर आ जाती है। जहां वो मेहर को धक्का दे देती है और सीढ़ियों से वो गिर जाती है। आवाज सुनकर सभी वहां आते है और मायरा पर तरह – तरह के इल्जाम लगाते है। मित्तल साहब मायरा को बुरा भला कहते है और मेहर को हॉस्पिटल लेकर जाते है। वही मायरा को बाल सुधार केंद्र। ये खबर टीवी पर भी चल जाती है और इस ख़बर को सुने के बाद विद्या बेहोश हो जाती है। तान्या को गुस्सा आता है क्योंकि, कही ना कही ये सब में कृष भी है। विद्या को सभी लोग होश में लाने की कोशिश करते है और मायरा से वहां कई तरह के सवाल करते है। अरमान ये सब देखकर मायरा के थोड़ा वक्त मांगता है क्योंकि, वो बहुत ही ज्यादा परेशान है। मायरा अपने पापा को गले लगती है और अरमान उसे सच बताने के लिए कहता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अरमान मायरा का वकील बनता है जिसके बाद मायरा कहती है इस बार उसका वकील पापा नहीं बल्कि उसकी मम्मा बनेंगी।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here