32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 14th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : अभीरा और अरमान का नाटक, जल्द होगी आर्यन की शादी

ये रिश्ता क्या कहलाता है 14th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान हो चुका आर्यन और अभीरा की एक्टिंग के लिए परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां दिशा के घर वाले घर में आते है। लेकिन, दादी को मनीषा की हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है।

अभीरा की परेशानी

दादी कुछ भी कहती नहीं है लेकिन मनीषा की हरकतों से काफी ज़्यादा वो परेशान हो जाती है। वही इस बीच ही दादी सभी से मिलती है और घर की औरत सोफे पर बैठती नहीं है जिसके बाद दादी की परमिशन लेकर वो बैठती है ये देखकर सभी हैरान हो जाते है। दिशा और आर्यन दोनों ही बार – बार अरमान को मनाने की कोशिश करते है। जिसके बाद अरमान भी सोचने लग जाता है कि, दोनों की मदद करनी चाहिए। अभीरा सभी गेस्ट को छिपकर देख रही होती है। जहां, विद्या और अरमान की नजर उस पर जाती है। विद्या अभीरा का बनाया हुआ शिकंजी पीने से दिशा को मना कर देती है। अभीरा ये बात को समझ लेती है।

आर्यन की कोशिश

दादी घर परिवार से जुड़ी बातें करने के बाद अरमान की पत्नी के बारे में पूछती है जहां सभी नाटक करने लगते है कि, अभीरा की तबियत ठीक नहीं है। अरमान को कहा जाता है बुलाने के लिए। जहां अभीरा अब खिड़की से बाहर जाने की प्लानिंग करती है और वो तभी सीढ़ी से गिरने वाली होती है लेकिन सही समय पर आकर अभीरा को अरमान बचा लेता है। जिसके बाद अरमान अभीरा को नीचे चलने के लिए कहता है लेकिन अभीरा मना करती है। अरमान सच्चे प्यार की बात करता है कि ये सब कुछ नहीं होता है लेकिन, आर्यन और दिशा है जो बार – बार पीछे पड़े हुए हैं। अभीरा नीचे आती है तैयार हो कर और उसे देखकर तान्या सबसे ज्यादा खुश हो जाती है। क्योंकि, सभी को लगता है वो नहीं आएगी। अभीरा को दादी देखती है। जहां वो याद करती है कि, अभीरा सिर्फ और सिर्फ सच्चे प्यार के लिए मानी है और किसी भी चीज के लिए नहीं है। दादी अभीरा को अपने पास बुलाती है। जहां वो अभीरा से कुछ बातें पूछती है और अभीरा जवाब सबका सही देती है। जिसके बाद अरमान को कुछ बातें याद आने लग जाती है कि, किस तरह से उसने बेइज्जती की हुई थी। अभीरा को देखने के बाद अब शादी की डेट निकलती है सात दिन बाद की। जिसे लेकर सभी बहुत खुश होते हैं।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अरमान और अभीरा को मिलवाने के लिए मायरा शादी में जाने की बात करती है। जहां, मुक्ति भी कहती है प्लान अच्छा है। लेकिन अरमान मायरा को ये शादी अटेंड करने से कर देता है मना।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here