33 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 14th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : मायरा की नई मुसीबत, विद्या ने बताया घरवालों को सच ?

ये रिश्ता क्या कहलाता है 14th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अभीरा हो चुकी है परेशान अपने बच्चों को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां अभीरा को बार – बार अपने बच्चों की चिंता होती है। जिसके लिए अभीरा काफी ज्यादा परेशान हो जाती है। अभीरा के बाद मेहर भी अब मायरा से बदला लेने के लिए निकल जाती है। जहां, मुक्ति अपने रूम को खाली कर रही होती है और उसके दोस्त उसे घर चलने के लिए कहती है।

मेहर का सच

मुक्ति को अभीरा की चिंता होती रहती है। जिसके बाद मायरा मुक्ति के पास आती है। उसे बात करने के लिए मुक्ति कहती है मायरा वापस यहां झगड़ा करने आई है ? मायरा मुक्ति को समझाती है कि, उसे अब हॉस्टल में नहीं रहना चाहिए। कोई भी सेफ नहीं है। वही अरमान को विद्या फोन करती है और विद्या अरमान को शादी के लिए कहती है लेकिन, अरमान मेहर का सच बताता है और कहता है अभीरा पर उसने जानलेवा हमला किया है। पुलिस इसे लेकर जा रही है। किसी भी समय वो गिरफ्तार हो सकती है। घर वाले मेहर का सच जानकर काफी ज्यादा परेशान हो जाते है और घर में सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। मेहर के पापा हर किसी से बात करने के लिए आते है लेकिन मेहर कहती है उन्हें की पुराना हिसाब उसे हटाना है इसलिए वो अब उधर ही जा रही है। मित्तल साहब माधव से बात करने आते है लेकिन, माधव मेहर के बारे में काफी बुरा भला कहता है जिसे अब वो भी मेहर को लेकर परेशान हो जाता है। तान्या अरमान को कहती है मायरा घर से बाहर निकल गई है। अभीरा को समझ आ जाता जा मेहर उसके बच्चे को मारने की कोशिश करने वाली है।

मायरा की चिंता

अरमान और अभीरा तुरंत वहां से हॉस्टल जाने की तैयारी करते है। जिसके बाद अभीरा और अरमान रास्ते में होते है लेकिन उनकी गाड़ी खराब हो जाती है। दादी सा अभीरा को जल्दबाजी करने से मना करती है लेकिन, ऐसा होता नहीं है। अभीरा किसी की नहीं सुनती है। सिर्फ ओर सिर्फ उसे अभी मेहर को बचाना होता है। मेहर हॉस्टल में आ जाती है और तभी वहां मुक्ति और मेहर हर जगह उसे छिपने की कोशिश करते है। मायरा मेहर से लड़ने की कोशिश करती है लेकिन ऐसा होता नहीं है। अभीरा गाड़ी को छोड़कर ऐसे ही पैदल निकल जाती है रास्ते पर जहां, उसे चक्कर आता है और अरमान संभालता है। अरमान दादी सा को घर जाने के लिए कहता है। जिसके बाद अरमान और अभीरा लिफ्ट लेने की कोशिश करते है और तब तक वहां कुछ गुंडे अरमान और अभीरा पर हमला करते है। अरमान अभीरा को गुंडों से बचकर उसे वापस लेकर कार में चला जाता है। वही मायरा मेहर के सामने आ जाती है। दादी सा घर आते ही गाड़ी की बात बताती है जहां, वो विद्या को डांट भी लगाती है कि, उसने मेहर को बहु बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और उसने बर्बाद करने में। विद्या ये सब में अभीरा की गलती बताती है लेकिन, दादी सा अभीरा की तारीफ करती है। कृष बार – बार तान्या को फोन करने की कोशिश करता है लेकिन, तान्या की नजर अब कृष पर चली जाती है। जिसके बाद उसे भी शक होता है। मेहर के सामने से मुक्ति फोन लेकर मायरा को लेकर भाग जाती है। जिसके बाद मुक्ति अभीरा को फोन करती है और सब बताती है। अभीरा उसे कमरे में रहने के लिए कहती है लेकिन,तब तक मायरा को समझ आ जाता है कि, अभीरा अपनी जान पर खेलकर मायरा और मुक्ति को बचाएगी।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मेहर अपने हाथियार से मायरा को मारने की कोशिश करती है। जिसके बाद मायरा उसे धक्का दे देती है। ऐसे में मेहर की जान चली जाती है और पुलिस ये सब में मायरा की गलती बताती है। जिसके बाद वो मायरा को बाल सुधार केंद्र लेकर चली जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here