30.8 C
Mumbai
Saturday, June 13, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 13th जून 2026 रिटेन अपडेट : अभीरा पर आई नहीं मुसीबत, अरमान की बिगड़ी तबीयत

ये रिश्ता क्या कहलाता है 13th जून 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान हो चुका है परेशान अपने काम को लेकर।

 प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। जहां, अरमान को अभीरा आराम करने के लिए कहती है और कहती है कि, केस में अभी भी बहुत टाइम है। केस के लिए वो फैसला बड़ी तरफ से ले लेगा।

तान्या और दिशा की बहस

अभीरा अरमान को आराम करने के लिए कहती है जिसके बाद अरमान आर्म करता है और अभीरा को चिंता होती है कि किस तरह से 15 लाख रूपये कहा से लेकर आएगी ? अभीरा अब अरमान के केस को संभालना चाहती है। जहां वो उसके ही क्लाइंट से मिलना चाहती है। वही दूसरी तरफ अब तान्या दिशा से ऑफिस के काम के बारे में पूछती है जो दिशा ने नहीं किया होता है और दोनों को लेकर बहस शुरू हो जाती है। दिशा तान्या को अपना परिवार देखने के लिए कहती है क्योंकि परिवार उसका भी टूटा हुआ हैं। दादी सा दोनों को लड़ते देख बात करना चाहती है लेकिन, कह नहीं पाती है। वही कृष और संजय से दादी सा केस के बारे में पूछती है लेकिन उनका का कोई जवाब नहीं होता है। संजय कहता है भले ही ये अरमान करता था लेकिन वो अब चला गया है। दादी सा को विद्या का फोन आता है और अरमान से बात करने की वो जिद्द करती है लेकिन, अरमान से बात करने के लिए दादी सा कहती है बाद में वो बात करवा देगी क्योंकि अभी वो यहां नहीं है।

अरमान की परेशानी

मायरा अपने घर आती है जहां, वो देखती है कि, घर में कोई नहीं है लेकिन जैसे ही वो अपने कमरे जाती है ऐसी चालू कर वो सो जाती है जिसे देखकर तान्या थोड़ा हैरान हो जाती है। लेकिन, अचानक से उसकी तबीयत खराब हो जाती है और वो वहां से चली जाती है। तान्या कृष को कहती है उसका पिज्जा खाने का मन कर रहा है। जिसके बाद तान्या को लगने लगता है कि, कही वो प्रेग्नेंट तो नहीं है ? ऐसे में अब अभीरा कुलकर्णी से बात करती है। जिसके बाद वो एडवांस पेमेंट की डिमांड करती है और दिमाग के साथ उसने 10 लाख रूपये की मांग करती है और उसे मिलता भी है क्योंकि, अरमान और अभीरा पर भरोसा होता है। दूसरी तरफ अरमान को होश आता है और वो धीरे – धीरे काम करने की कोशिश करता है लेकिन, अरमान को पता नहीं चलता है और उस पर रंग गिर जाता है। ऐसे में अब अरमान बाहर जाने की कोशिश करता है और पीटर ये बात अभीरा को बताने के लिए कहता है। अभीरा को विद्या का फोन आता है जहां वो भी अरमान की बात नहीं करवा पाती है और उसे कहती है थोड़ी देर में वो करवा देगी।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, किस तरह से अरमान का कृष मजाक बनाता है और दादी सा अभीरा को अरमान के लिए माफी मांगने के लिए कहती है। लेकिन अभीरा इस चीज से इंकार कर देती है। वही अब अरमान और कृष की बहस को अभीरा शांत करती है और कृष को वार्निंग देती है कि, अब उसे शांत रहना चाहिए नहीं तो कुछ ऐसा होगा जो सही नहीं होगा।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here