ये रिश्ता क्या कहलाता है 13th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान और अभीरा हो चुके है मायरा को लेकर परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मायरा से होती है। जहां मायरा कबीर के साथ पूरे रास्ते गाने को लेकर बहस करती आ रही होती है।
कबीर हुआ गायब
लेकिन इस बीच ही मायरा को कबीर कहता है वो बीच रास्ते से अब चला जाएगा। जिसके बाद मायरा कैब से घर अकेले आती है। घर में अभीरा का जज बने का फैसला सभी को पसंद आता है लेकिन संजय वही फर्म को लेकर सवाल करता है। क्योंकि अभीरा को ये सब चीजें नहीं करनी चाहिए। ऐसे में अब अभीरा के फैसले में दादी सा उसका साथ देती है। वही अब विद्या और माधव काफी परेशान रहते है क्योंकि पेंशन नहीं आई है होती है माधव की और दोनों के खर्चे काफी ज्यादा होते जा रहे है। विद्या अरमान से मदद मांगने की बात करती है लेकिन माधव मना करता है। जिसके बाद माधव की ये बात अभीरा सुन लेती है और कहती है कि उसे काफी चिंता है कि पापा कैसे खर्चा कर रहेंगे होंगे ? दादी सा अभीरा को बताती है कि मां – बाप जल्दी नहीं चाहते है बच्चों पर डिपेंड रहना इसलिए वो कुछ कहते नहीं है।
अरमान की परेशानी
वही ड्राइवर को पैसे देने के वक्त मायरा अंदर चली जाती है। जहां अरमान देखता है कि, मायरा आई है और कैब से ड्राइवर से बात करने के बाद पता चलता है कि मायरा अपने लड़के फ्रेंड के साथ आई हुई है। घर में मायरा के आने के बाद सभी खुश होते है और मायरा ने वहां क्या कुछ किया है वो सब बताती है। मायरा से अरमान किसी और भी चीज के बारे में कहता है लेकिन मायरा फिर बस मिस होने के बारे में बताती है लेकिन कबीर के बारे में नहीं कहती है। जिसके बाद अब अरमान को काफी चिंता होती है। अरमान अभीरा से कहता है मायरा ने बात को छिपाई है। लेकिन अभीरा बात को समझती है और अरमान को शांत रहने के लिए कहती है। वही पूजा की शुरुआत होती है। जहां परिवार की मस्ती होती है लेकिन, कबीर के घर ना पहुंचने की वजह से उसकी मां काफी ज्यादा परेशान होती है। लेकिन राघव को भरोसा होता है उसके बच्चे के साथ कुछ हुआ नहीं है। वही अब मायरा नाइट ड्रेस में आती है। जहां, सभी उसे बताते है कि पूजा है फाटक से उसे रेडी होकर आना चाहिए। इस बीच ही मायरा कबीर की बात निकालती है और कहती है वो और मायरा साथ आए थे। जहां अभीरा भी सवाल करती है। लेकिन मायरा कुछ भी झूठ नहीं कहती है। जिसके बाद मायरा का रिएक्शन देखने के बाद मायरा मुक्ति को ही शांत रहने के लिए कहती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अरमान अभीरा दोनों को अहसास होता है कि, कुछ तो जरूर होने वाला है। वही दूसरी तरफ अब दमानीस अरमान के घर आते है और मायरा से सवाल करते है कि कबीर है कहां ? मायरा कहती है उसे नहीं पता है। जिसके बाद अब अरमान दोनों को घर से निकलने के लिए कहता है। लेकिन कबीर को लेकर मायरा से कहा जाता है उसे अपना गलती का भुगतान करना होगा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

