ये रिश्ता क्या कहलाता है 12th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, अब अभीरा अपने रिश्ते को लेकर को जाती है परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, अभीरा विद्या को नए कपड़े बनाते हुए देखती है। जिस वजह से उसे काफी बुरा लगता है क्योंकि उसे पता चल जाता है कि, उसकी वजह से अरमान और विद्या दूर हो चुके है।
मदर्स डे सेलिब्रेशन
विद्या को परेशान होता देख अभीरा अरमान से बात करने आती है लेकिन, अरमान के सामने अभीरा कुछ कह नहीं पाती है जिसकी वजह से अब सभी लोग मदर्स डे सेलिब्रेट करने में लगे हुए होते है और अंदर जश्न मनाते है लेकिन, अरमान को ये सभी चीजें बेकार लगती है और वो बाहर की सारी चीजों को खराब कर देता है। अंदर सबसे पहले दादी सा को बुलाया जाता है। जहां मनोज, माधव और काजल मिलकर दादी सा की तारीफ करते है लेकिन, काजल तारीफ के साथ – साथ माफी मांगती है। जिसके लिए दादी सा माफ कर देती है। दादी सा को लेकर अभीरा अपने शुरुआती दिनों को याद करती है कि किस तरह से दोनों के रिश्तों की शुरुआत हुई थी लेकिन आज दोनों एक – दूसरे के फेवरेट है। वही दूसरी तरफ काजल के वेलकम में अरमान कृष और तान्या उसकी तारीफ करते है लेकिन काजल तान्या से सिर्फ बात करती है और कृष को अक्ल मिले जिसे वो सारी चीजें ठीक कर सकें।
विद्या की जान पर आया खतरा
मनीषा विद्या को बुलाने के लिए कमरे में आती है लेकिन वो जाने से मना करती है क्योंकि, अगर वो गई तो सभी का मूड खराब हो जाएगा। जिसके बाद अरमान को लेकर अभीरा कुछ कहती है लेकिन बार – बार मुक्ति और मायरा के वजह से वो कह नहीं पाती है। मनीषा की तारीफ आर्यन करता है जिसके बाद दिशा से मनीषा पूछती है क्या वो नाराज है ? उसने स्टेज पर कुछ कहा नहीं है ? दिशा अपने कॉरपोरेट वाली बात बताती है जिसकी वजह से दिशा वहां से चली जाती है। अभीरा वापस से किचन में जाती है। जहां, विद्या को वो खाना बनाते हुए देखती है लेकिन, विद्या कुछ कहती नहीं है क्योंकि वो पहले से ही अरमान की वजह से परेशान रहती है और ध्यान ना होने की वजह से आग के लपटों में वो आने वाली होती है। जिसे अभीरा बचा लेती है। अभीरा के गले लगकर विद्या अरमान के लिए कहती है वो बहुत उसे मिस कर रही है। एक गलती की सजा उसे कितने बार मिलेगी ? बाद में विद्या देखती है ये कोई और नहीं बल्कि अभीरा है। विद्या वहां से चली जाती है। बाहर अब अभीरा के लिए मायरा और मुक्ति डांस करते है और उसके दिन को खास बनाते है। जिसके बाद पूरा परिवार मिलकर मदर्स डे सेलिब्रेट करता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अरमान अभीरा को बलून संभालने के लिए कहता है। जिसके बाद अभीरा दूसरों को बचाने के लिए अपना बलून फोड़ देती है। ऐसे में अरमान को अभीरा सारी चीजें बताती है जिसके बाद उसका गुस्सा फूट जाता है आखिरकार वो ऐसा क्यों करती है ? थोड़ी सेलफिश वो बन सकती थी।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

