ये रिश्ता क्या कहलाता है 11th सितंबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान और अभीरा हो चुके है परेशान मायरा को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। जहां अरमान अभीरा के साथ व्हाटस ऐप चैटिंग करता है और घर का जिस भी तरह का माहौल होता है। कही ना कही चीजें बहुत ज्यादा खराब होती है। इसलिए आपस में भी कोई बात नहीं होती है।
कबीर और मायरा की बहस
सभी एक – दूसरे के साथ बात करते है। जहां अरमान और अभीरा मायरा पर भी नजर रखते है और ऐसे में अब अरमान अभीरा दोनों ही परेशान होते है। क्योंकि मायरा अभी बाहर गई थी और अचानक से उसका मन उदास हो गया है। लेकिन मायरा को कबीर के मैसेज की खुशी होता है क्योंकि मायरा को कबीर ने रेड हार्ट भेजा हुआ होता है। लेकिन थोड़ी देर बाद ही कबीर कहता है कि, उसने गलती से भेज दिया और डिलीट मैसेज कर देता है। जिसकी वजह से मायरा काफी ज्यादा परेशान रहती है। लेकिन मायरा ये बात को किसी के साथ भी शेयर नहीं करती है। वही अब अरमान अभीरा खाने के टेबल पर होते है और मायरा को कबीर से मिलने जाना होता है। जिसकी वजह से मायरा वहां से निकलने की बात करती है। लेकिन, मायरा झूठ कहकर जाती है क्योंकि, वो कबीर का नाम नहीं ले सकती है।
अभीरा की परेशानी
इस बीच ही अरमान अभीरा घर में मायरा के लिए सरप्राइज़ प्लान कर रहे होते है। जहां सभी लोग मायरा को एक के बाद एक सजेशन देते है क्या वो मायरा को दे सकते है। इस बीच मायरा कबीर से मिलती है और कबीर पर नाराज रहती है लेकिन कबीर को अपने भी कुछ काम करने होते है। जिसकी वजह से मायरा के साथ ज्यादा टाइम नहीं रहता है। वही अब कबीर के पास उसकी दोस्त आ जाती है जो उसे जल्द से जल्द वहां से लेने जाने की बात करती है और कबीर उसके साथ चले जाता है। ऐसे में अब मायरा कबीर का पीछा करती है क्योंकि, मायरा को शक है कि कबीर की गर्लफ्रेंड है और मायरा कबीर और ईशा दोनों को साथ में देखती है कि किस तरह से कबीर उसे प्रपोज कर रहा है। कबीर मायरा को देखता है लेकिन, वो समझा नहीं पाटा है। घर में सभी अभीरा और अरमान सरप्राइस चीजें करने के लिए कहती है। जहां गाड़ी गिफ्ट देने की बात की जाती है। वही अब अरमान को भी ये प्लान पसंद आता है। लेकिन कुछ देर बाद अभीरा मायरा के दोस्त के घर पर कॉल है जहां उसे पता चलता है कि, मायरा यहां नहीं है। वही दादी सा अभीरा को चिंता करने से मना करती है क्योंकि, अभीरा भी नहीं चाहती है वो ऐसा कुछ करे। दादी सा बताती है मायरा गार्डन गई थी। जिसकी वजह से उसे लेट हो गया था। लेकिन मायरा के आने के बाद अभीरा मायरा को डांट लगाती है लेकिन, अभीरा से मायरा वादा करती है वो ऐसा कुछ आगे से नहीं करने वाली है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा अरमान से मायरा को पढ़ाई करने के लिए और पूछने के लिए कहती है। जहां अरमान कहता है मायरा समझदार है और उसे बार – बार परेशान नहीं करना चाहिए। जिसके बाद अब अरमान और अभीरा वहां से चले जाते है। लेकिन कबीर के साथ फोटो लेने के चक्कर में मायरा अपना एग्जाम देना भूल जाती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

