ये रिश्ता क्या कहलाता है 11th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान हो चुका है परेशान क्योंकि, अभीरा हो चुकी है गायब।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, मुक्ति अभीरा को लेकर हॉस्पिटल ले जाने की कोशिश करती है। वही दिशा और आर्यन की विदाई होती है।
मेहर का प्लान
जिसे लेकर हर कोई एक्साइटेड होता है लेकिन, दादी सा को अभीरा की चिंता होती है। दादी सा लगातार अभीरा को फोन कर रही होती है। लेकिन उसका फोन अब दादी सा को बेड के अंदर फेंका हुआ नजर आता है। वही दूसरी तरफ, अब मुक्ति अभीरा को लेकर हॉस्पिटल आती है और उसे डॉक्टर घर के किसी बड़े को बुलाने के लिए कहते है लेकिन, मुक्ति के घर में कोई भी रहता नहीं है। जिसे लेकर अब मुक्ति कहती है उसके घर में कोई नहीं है और उसे उसकी मां के बारे में भी कुछ भी नहीं पता है। बस वो किसी भी तरह ठीक करना चाहती है। घर के बड़े को डॉक्टर बुलाने के लिए कहते है क्योंकि, वो चाहते है पेपर पर साइन जल्द से जल्द हो जाए।
अरमान की चिंता
विद्या घर में माता की चौकी रखवाती है जिसके पूजा में मेहर और अरमान होते है। वही दूसरी तरफ, मुक्ति अपने काका को आने के लिए कहती है लेकिन सहर से वो भी बहुत ही ज्यादा दूर होते है जिसकी वजह से ये नहीं हो पाता है। सभी एक दूसरे से सिर्फ और सिर्फ अभीरा के बारे में पूछते है और अरमान को भी ऐसा लगता है सच में अभीरा की जान पर खतरा आ गया है। अरमान दादी सा से पूछता है लेकिन, उन्हें भी कुछ पता नहीं होता है। वही अरमान और मेहर को पूजा करने के लिए कहती है क्योंकि, ये पूजा उनके लिए ही होती है। विद्या मनीषा से कहती है आज पूजा रखना जरूरी था नहीं तो शादी का मुहूर्त निकल जाता। मनीषा इसमें अरमान के साथ अभीरा का नाम लेती है कि, किस तरह से दोनों पूजा करते है लेकिन, अचानक हो वो शांत हो जाती है। मेहर से उसके पापा पूछते है अचानक उसे सुबह क्यों शादी करनी थी ? मेहर कहती है अभीरा को मारकर उसने अपना काम कर दिया था लेकिन उसके पापा लाश पकड़ तक नहीं पाए। अभीरा आ जाएगी तो क्या होगा ? ये शादी नहीं होगी। अरमान के साथ मायरा और मेहर भी पूजा करते है लेकिन अरमान मायरा के चेहरे पर उदासी देखता है लेकिन मायरा उसे सच नहीं बताती है। अरमान माता रानी से अभीरा की सलामती मांगता है और अचानक से उसकी थाल गिर जाती है। जिसे सभी को लगता है अपशगुन हो गया है। मुक्ति पैसे लेने के लिए अपने घर जाती है और गैरेज के कुछ लोग उसे पैसे देते है अभीरा के लिए क्योंकि, अभीरा ने उनकी भी एक टाइम पर बहुत ही ज्यादा मदद की हुई थी। मायरा अपन पापा को खुश होने के लिए कहती है लेकिन, अरमान कहता है मायरा खुश है बस उसे वही चाहिए और कुछ नहीं। मुक्ति अभीरा से होश में आने के लिए कहती है क्योंकि, उसने बहुत कुछ जिदंगी में झेला है अब और नहीं झेल सकती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मेहर को अरमान और अभीरा दोनों से धमकी मिलती है उसका झूठ सभी के सामने वो लेकर आएगी। मेहर को इस बात का डर लगता है लेकिन, अभीरा सच का पर्दाफाश करके रहेगी।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

