30 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 10th सितंबर 2026 रिटेन अपडेट : अभीरा और अरमान की नई कोशिश, कृष के हाथों पीटा समर ?

ये रिश्ता क्या कहलाता है 10th सितंबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब कृष को लेकर घरवालों में बन रहा है टेंशन का माहौल।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां अभीरा और अरमान काफी ज्यादा परेशान होते है और इस परेशानी की वजह से मायरा होती है। क्योंकि मायरा के लिए अरमान सारी चीजें करने की कोशिश करता है और ऐसे में अरमान कहता है कि किसी भी तरह उसे चीजें संभालना है।

अरमान को हुई मायरा की चिंता

वही मायरा बताती है उसने कॉलेज चेंज कर दिया है क्योंकि अभीरा वाला कॉलेज उसे ज्यादा अच्छा लगा है। ऐसे में अब अरमान काफी ज्यादा नाराज होता है लेकिन वो मायरा को बताता नहीं है। जिसके बाद अरमान को अभीरा समझाती है और ये सब बातों की चिंता करने से उसे मना करती है। वही अब अरमान और घरवालों में कृष को लेकर चिंता का माहौल बनता है क्योंकि कृष अभी तक घर नहीं आया है और काजल काफी ज्यादा परेशान है। काजल रो – रोकर सारी चीजें बताती है कि किस तरह से तान्या के लिए वो पागल बना हुआ है। लेकिन अरमान कहता है कृष से ज्यादा उसे तान्या की चिंता हो रही है फिर से वो वही है जा रही है जहां उसे नहीं जाना चाहिए। तान्या को लेकर घर में सभी अपनी – अपनी राय देते है। जिसके बाद अभीरा कहती है कि, उसे सिर्फ इतना पता है कि, तान्या अच्छे मन से ये सब कर रही है। वही अब अरमान कृष को लेकर कहता है उसे पता है कृष कहां है।

कृष का फूटा गुस्सा

कृष को लेकर तान्या अरमान बताता है कि, सारी चीजों को लेकर कृष काफी ज्यादा परेशान था शायद सब वो शराब के अड्डे पर होगा। रास्ते पर कृष तान्या को याद करता है। जिसके बाद वो समर और तान्या को साथ में देखता है। ऐसे में अब तसमर पर कृष हमला करता है लेकिन सही समय पर अरमान रोक देता है। अरमान को मारते हुए समर देख लेता है। लेकिन समर को अरमान समझाता है कि दोनों में से कोई गुंडे नहीं है। ओर अरमान ऐसा कुछ करने वाला नहीं है। कृष को घर लेकर अरमान आता है। जहां रास्ते में भी कृष तान्या को लेकर कहता है उसने क्यों समर को चुना है ? मेरे से पहले शादी क्यों कर रही है ? अरमान के घर लेकर आने के बाद संजय काफी ज्यादा नाराज होता है। लेकिन, कृष को लेकर चिंता सबकी बढ़ती है। अभीरा मायरा को रूम में भेज देती है। जिसके बाद तान्या समर के घर आती है तैयारी के लिए जहां बातों ही बातों में अंशुमन की बात निकलती है और दोनों ही तारीफ करते है। ऐसे में अब पोदार को लेकर समर बुराई करता है और बताता है अरमान किस तरह से उसे मारने वाला होता है। लेकिन, तान्या कहती है भैया ऐसा नहीं कर सकते है। जिसके बाद भी समर अब तान्या को उनसे दूर रहने के लिए कहता है क्योंकि इस परिवार को उस परिवार से नाराजगी है। वही अब अरमान कृष को लेकर घर आता है जहां किसी को समझ नहीं आता है क्या किया जाए ? अरमान अभीरा दोनों ही अपने काम में लग जाते है। जहां अब अरमान को अभीरा चैटिंग के लिए ऑनलाइन बुलाती है और मायरा को भी कबीर का मैसेज आ जाता है। जिसके बाद अब कबीर और मायरा अपनी फोटोज के बाद तान्या और समर के लिए बातें करते है। इस दौरान ही कबीर मायरा की तारीफ करता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा अरमान से मायरा को पढ़ाई करने के लिए और पूछने के लिए कहती है। जहां अरमान कहता है मायरा समझदार है और उसे बार – बार परेशान नहीं करना चाहिए। जिसके बाद अब अरमान और अभीरा वहां से चले जाते है। लेकिन कबीर के साथ फोटो लेने के चक्कर में मायरा अपना एग्जाम देना भूल जाती है।

 टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here