26 C
Mumbai
Wednesday, September 16, 2026

सहर होने को है 6th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट: सहर और माहीद का अनोखा रिश्ता

सहर होने को है 6th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर हो चुकी है माहीद की यादों से परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां परवेज सहर और उसकी मां को मुनीरा के बारे में कहता है कि, उसकी बेटी जिंदा है। जिसके बाद सहर को परवेज एक चिट्ठी देता है पढ़ने के लिए।

सहर की परेशानी

सहर उस चिट्ठी को पढ़ती है और कौसर को भी धमकी देता है घर चलने के लिए जहां वो अपनी बेटी का सच जान सकती है। माहीद नाजिमा से सच कहने की बात करता है क्योंकि, बुआ जी को वो चाहकर भी कुछ कह नहीं सकता है। बुआ जी माहीद को समझाने की बात करती है लेकिन माहीद उनकी भी बात नहीं सुनता है और ऐसे में, माहीद कहता है सहर को घर से निकालने में बुआ जी ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। नाजिमा कहती है उसने कुछ नहीं किया है जो किया है बुआ जी ने किया है। माहीद कहता है ग़ुलौटी कबाब भी बुआ जी से कहां था ? माहीद की बातों का नाजिमा कोई जवाब नहीं देती है। जिसके बाद चावल की सजा नाजिमा को दी जाती है। जहां, नाजिमा को चावल से कीड़े निकालने के लिए कहा जाता है। सहर के लिए अगली सुबह माहीद एक रिक्शे वाले को 25 हजार देता है और कहता है कि, सहर को बिना बताए सही समय पर उसे एग्जाम हॉल तक पहुंचाना होगा। रिक्शे वाला माहीद का ये काम करने के लिए तैयार हो जाता है।

माहीद को हुआ शक

वही दूसरी तरफ, नाजिमा अपना सजा काटती है और बुआ जी से कहती है इतना सब कुछ होने के बाद माहीद ने ये सब किया है ? लेकिन जब असली सच पता चलेगा तो क्या होगा ? बुआ जी कहती है हैदर आ रहा है। उसे देखकर ही माहीद अपनी बुआ जी के पास आ जाएगा। सहर अपने एग्जाम के कौसर से पूछती है और कौसर जाने के लिए कहती है क्योंकि परवेज ऐसा कुछ नहीं करने देगा। सहर बाहर चली आती है। जहां माहीद उसकी झलक देखता है सहर को माहीद के आसपास होने का एहसास होता है। परवेज पूरे घर में सहर को ढूंढ रहा होता है और सहर के लिए कौसर कहती है काम करने के लिए बाहर गई है। कौसर अपनी बेटी के बारे में बताने के लिए कहती है क्योंकि, कौसर नहीं चाहती है सहर और वो दोनों ही इस घर में रहे। कौसर को वो किसी अनाथालय में जाने के लिए कहता है जहां, वो अपनी बेटी को ढूंढ सकती है। सहर रिक्शे में बैठ जाती है और कौसर भी उसके साथ होती है। एडमिट कार्ड सहर देख रही होती है और तब तक परवेज़ की नजर माहीद पर जाती है। जिसके बाद परवेज सहर के लिए पैसा मांगता है और माहीद उसे देने के लिए कल घर पर आने के लिए कहता है। सहर का कार्ड जमीन पर गिर जाता है जिसके बाद सहर उसे ढूंढने के लिए नीचे आती है और माहीद सहर को परवेज की नजर से बचाता है जहां, वो देखता है सहर जिस तरफ जाती है उस तरफ वो परवेज को जाने के लिए मना करता है। सहर को उसका कार्ड मिल जाता है और वा वहां से चली जाती है। माहीद को लगने लगता है सहर मुसीबत को बुलाती है क्योंकि, मुसीबत में ना रहने के बाद भी वो मुसीबत में फंस जाती है। रात में ईद का चांद सभी लोग सेलिब्रेट करते है लेकिन माहीद पतंग उड़ा रहा होता है। जिसे देखकर नाजिमा समझ जाती है उसे याद आ रही है सहर की। ईद का चांद कौसर और सहर दोनों ही सेलिब्रेट करते है। जिसके बाद सहर भी सबके जाने के बा पतंग उड़ाती है। वसीम माहीद को समझाता है कल ईद के लिए दरगाह आना है लेकिन, माहीद वहां आने इंकार कर देता है। जिस बात से वसीम काफी ज्यादा खुश होता है। माहीद और सहर दोनों एक – दूसरे को दिल से चांद मुबारक देते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, अरसद सहर से कहता है कि, माहीद बहुत अच्छा है उसे कह देना चाहिए कि, सहर माहीद के साथ ही रहना चाहती है। सहर कहती है ऐसा कभी नहीं हो सकता है। वही दूसरी तरफ, माहीद को दादा जान कहता है कि, ईद की जश्न के लिए उन्हें दरगाह आना चाहिए। लेकिन, माहीद मना कर देता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here