सहर होने को है 27th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब हुस्ना की वजह से माहीद और सहर हो जाते है अलग।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद और नाजिमा से होती है। जहां सहर दोनों को एकसाथ देखती है और सहर का दिल बुरी तरह से टूट जाता है।
नाजिमा ने कबूला अपना प्यार
नाजिमा माहीद से कहती है कि, सहर उसके रास्ते का कांटा है और ये कांटा वो जल्द ही हटा देगी। उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। सहर ये सब देखकर अपनी अम्मी के पास जाती है लेकिन, तब तक नाजिमा बाहर आती है और सहर को कहती है उसके कमरे में सहर को नहीं आना चाहिए था। ये उसने गलत किया हुआ है। जिसके बाद सहर उसे कहती है गलती दोनों ने की है और नाजिमा उसे ही गलत कह रही है ? माहीद उसका पति है जो नाजिमा के साथ है। ये गलत नहीं है। नाजिमा अपन प्यार कबूल करती है और कहती है दोनों ही एक – दूसरे से बहुत ही ज्यादा प्यार करते है। सहर रो – रोकर अपनी अम्मी के पास जाती है। जहां वो सारा सच बता देती है और रात में ही सहर को कौसर अपने घर लेकर आ जाती है। कौसर सहर को हिम्मत देती है कि, उसे संभालना होगा क्योंकि, दूसरी शादी के बाद भी वो बहुत ही ज्यादा टूट गई थी। लेकिन उम्मीद उसने सिर्फ और सिर्फ सहर को बनाई थी। जिसके लिए सहर को अब बात समझनी चाहिए। सहर अपनी अम्मी की बात को समझती है लेकिन वो कहती है कि, माहीद से उसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। माहीद ने उसके साथ सही नहीं किया है। अगले दिन माहीद उठता है और अचानक उसका सिर काफी ज्यादा भारी लगता है। सहर को ढूंढते हुए वो कमरे से बाहर आता है। जहां किसी को भी सहर के बारे में पता नहीं होता है। नाजिमा और हुस्ना दोनों ही बहुत खुश होते है कि, सहर बहुत ही आसानी से घर से बाहर चली गई है।
माहीद की टेंशन
सहर को कौसर अब अपने एग्जाम की तैयारी करने के लिए कहती है क्योंकि थोड़ी देर में पेपर देने चली जाएगी। माहीद सहर को ढूंढने बाहर जाता है। लेकिन तब तक बुआ जी गिरने का नाटक करती है और माहीद का ध्यान वहां चला जाता है। हुस्ना माहीद को कमरे तक छोड़ देने की बात करती है। जिसके बाद भी माहीद सहर को ढूंढने जाता है और नाजिमा बुआ जी को ये नाटक बंद करने को कहती है लेकिन बुआ जी कहती है असल में उसे चोट लगी हुई है। सहर का समान और फोन दोनों ही उसके कमरे में रखा हुआ होता है। जिसके बाद परवेज को फोन आता है उसे चांदी की लॉटरी लगी हुई है। जल्द से जल्द आना होगा उसे। सफिया और घर में किसी को बिना बताए ही परवेज वहां से चले जाता है। जिसके बाद सहर और कौसर एग्जाम के लिए निकलते है। माहीद अपनी गाड़ी से एग्जाम सेंटर पहुंचने की बात करता है क्योंकि सहर वहां उसे मिल जाएगी। लेकिन एग्जाम सेंटर में आने के बाद उसे क्लासरूम नहीं पता होता है। सहर कौसर से कहती है कि, माहीद ने एग्जाम दिलाने का वादा किया था और उसे ऐसा लग रहा है। माहीद यही है। सहर को ये सब सोचने के लिए मना करती है कौसर। सहर के पास माहीद का दिया हुआ पेन रहता है। जो बार – बार उसे याद दिलाता है। जिसके बाद बेंच पर सहर के उंगलियों के निशान बन जाते है। सहर के जाने के बाद माहीद उसी जगह पर आता है। जिसके बाद माहीद भी उसी निशान को देखता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, माहीद सहर के गायब होने के बाद पुलिस को लेकर हर जगह जाता है। जिसके बाद माहीद को एक शख्स के मौत का अंदाजा लगता है और सभी को लगता है ये कोई और नहीं बल्कि सहर है। माहीद लाश से चादर हटाने की कोशिश करता है। जहां वो देखने की कोशिश करता है कि वो कौन है ?
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

