34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 23rd मार्च 2026 रिटेन अपडेट: माहीद को हुआ सहर की बातों पर विश्वास ? हुस्ना की नई चाल

सहर होने को है 23rd मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब हुस्ना हो चुकी है नाजिमा से परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां, माहीद सहर को पहचान लेता है और उसे अपने भेष बदलने के लिए कहता है लेकिन सहर ऐसा करने से मना कर देती है।

माहीद का शक

सहर के मना करने के बाद माहीद खुद ही सहर के चेहरे से दाढ़ी हटा देता है और सहर से पूछता है वो क्यों आई है यहां ? सहर अपनी बात रखने की कोशिश करती है कि, किस तरह से माहीद की जान पर खतरा था और यहां गुलौटी कबाब बन रहा था। माहीद को सहर का ये जवाब सही नहीं लगता हैनर उसे यहां से चले जाने के लिए कहता है लेकिन, सहर अपने जिद्द पर रहती है कि, वो कही जाने वाली नहीं है। सहर कहती है एक अंजान औरत ने उसे क्या कुछ कह दिया माहीद ने तो शक करना शुरू कर दिया है। सहर माहीद के पीछे जाती है। लेकिन माहीद उसकी बात सुनता नहीं है और उसे अपना ब्लेजर देता है कि, उसे वो अपना चेहरा ढक कर जा सकती है। माहीद को सहर की बातों से लगता है शायद सहर सच कह रही है क्योंकि, सहर को सिर्फ गुलौटी कबाब का सच पता था और किसी भी चीज का नहीं।

सहर की टेंशन

माहीद को सहर सच बताने के लिए लेकर जाती है लेकिन वहां से सब कुछ साफ किया गया था जिसके बाद और भी ज्यादा माहीद को गुस्सा आने लग जाता है। सहर की समझ नहीं आता है कि, ये कैसे हो गया है ? वसीम याद करता है कि, किस तरह से उसने वहां आकर मिट्टी देखा था और मिट्टी को साफ कराया था क्योंकि, उसे समझ गया था उसकी चाल का किसी को अंदाजा हो गया है। सफिया ग्राम तेल में खाना बना रही होती है। जहां परवेज को गुस्सा आता है और वो सफिया को हटा कर गर्म तेल अमाल के चेहरे पर डालने वाला होता है लेकिन तब तक अमाल को लेकर कौसर घर में समान देखती है और वो उसे बचाने के लिए पानी लेकर आ जाती है। जहां परेवज कौसर को बुरा भला कहता है क्योंकि पानी डालने से परवेज का ही हाथ जल जाता है। सफिया परवेज को दूर रहने के लिए कहती है क्योंकि उसका बेटा भी है। अगर परवेज जेल चला जाएगा तो क्या होगा ? सहर अपना गुस्सा माहीद पर उतारती है और वो ज्यूस और खाने पीने का सारा समान माहीद पर फेंक देती है। जिसे माहीद भी बदला लेना चाहता है और वो सहर के साथ भी ऐसा करता है। सहर को माहीद दही लगा देता है और बदले में सहर भी ऐसा ही करती है।

फरीद का फूटा गुस्सा

कौसर अमाल को अपने कमरे में लेकर आती है और उसे समझाती है ऐसा करना उसके लिए सही नहीं होने वाला है। हर बात उसे पापा को बताना चाहिए। कौसर के लिए अमाल फोन लेकर आती है जिसे वो लेने से इंकार कर देती है लेकिन वो कहता है कि, कौसर से बात करने के बाद उसे अच्छा लगता है। इस फोन से कौसर फरीद को फोन करता है और अमाल के बारे में बताती है। जिसके बाद फरीद वहां अमाल को लेने आता है और कौसर को बुरा भला कहता है क्योंकि, अमाल हर बार उसके पास आ जाती है लेकिन कौसर कहती है अमाल इसलिए ऐसा करती है क्योंकि उसे कौसर में कुछ अलग नजर आता है और बच्चे से सच छिपाना नहीं चाहिए। सहर और माहीद के कमरे के अंदर का राज खोलने के लिए नाजिमा को बुआ जी फोन देती है और उसे ये फोन कमरे में सेट करना होता है। वही सहर और माहीद के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। जिसके बाद दोनों ही कमरे में आते है और माहीद से पहले सहर ही कमरे में जाती है अपना चेहरा धोने के लिए। जहां माहीद बार – बार सहर को दरवाजा खोलने के लिए कहता है। नाजिमा ये सब देखती है और कहती है सहर का जादू वो माहीद के दिल से हटा देगी। क्योंकि माहीद सिर्फ और सिर्फ उसका है। बुआ जी को पता चल जाता है कि, माहीद घर आ गया है जिसके बाद वो नाजिमा के लिए परेशान हो जाती है क्योंकि, नाजिमा सहर के कमरे में होती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर के कमरे के बाहर नाजिमा फंस जाती है। जिसके बाद बुआ जी उसकी मदद करना चाहती है और वो देर रात सहर और माहीद के कमरे में जाती है। जहां से माहीद बाहर आता है और हुस्ना को देखकर परेशान हो जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here