34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 19th मार्च 2026 रिटेन अपडेट: माहीद ने छिपाया सहर का सच

सहर होने को है 19th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब हुस्ना और नाजिमा का प्लान हो जाता है बर्बाद।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां माहीद से सहर कहती है क्या माहीद उसे घर से निकाल रहा है ? माहीद कहता है कि, वो सहर जैसा नहीं है जिसके बाद सहर को माहीद एग्जाम देने के लिया कहता है। सहर ये बात सुनकर बहुत ही ज्यादा खुश हो जाती है।

माहीद का फूटा गुस्सा

सहर माहीद से रिक्वेस्ट करती है उसे स्कूल तक छोड़ कर आने के लिए लेकिन माहीद उसे रिक्शा से जाने के लिए कहता है। सहर की जिद्द माहीद को मजबूर कर देती है उसे ले जाने के लिए। जहां अब सहर अंदर जाकर कार की चाभी लेकर आती है। लेखी रास्ते में देखती है वो कि, बुआ जी और नाजिमा दोनों बाहर ही आते है ये देखने के लिए कि, सहर के साथ माहीद क्या करने वाला है ? हुस्ना को शक हो जाता है कि, सहर को कही छोड़ने के लिए माहीद जा रहा है। ये बात सुनकर नाजिमा भी समझ जाती है कि ऐस ही कुछ होगा। सहर पीछे वाले दरवाजे से जाती है जिसके बाद वो बाहर नौकरों को सुनती है बात करने के लिए कि क़बाब का सारा समान उसे अंदर ही रखना है बाद में वो समान निकाला जाएगा। ऐसे में सहर को माहीद की याद आती है कि, कोई तो चाहता है कि, माहीद अपने अतीत को लेकर परेशान हो जाए। जिसके बाद सहर माहीद के पास आती है और उसे चलने के लिए कहती है। सहर की जिद्द में एक बार फिर से सहर और माहीद की बहस हो जाती है क्योंकि, सहर ने बहुत टाइम लगा दिया चाभी लाने में।

सहर की टेंशन

कौसर का पीछा परवेज करता है और ऐसे में कौसर रिक्शा रोकते वक्त परवेज की आवाज सुन लेती है। जिसके बाद वो मस्जिद जाने का फैसला करती है और ये देखकर परवेज को समझ नहीं आता है कि, क्या सच में कौसर ये करने वाली थी ? या कुछ और करने वाली थी। कौसर मस्जिद में जाती है और परवेज भी उसके पीछे जाता है जहां, नमाज पढ़कर कौसर सहर के स्कूल चली जाती है। परवेज को समझ नहीं आता है कि, कौसर अचानक कहां चली गई है ? वही इस बीच ही, सहर को स्कूल माहीद छोड़ देता है और सहर के समान अचानक नीचे गिर जाते हैं। जिसके बाद सहर को उसका पेन भी मिलता है और सहर को माहीद अपना पेन देता है। माहीद वहां से जाता है लेकिन सहर उसे रोक कर ऑल द बेस्ट कहने के लिए कहती है। ऐसे में, सहर के कहने पर वो कहता है और माहीद के घर आन पर सहर को लेकर बुआ जी सवाल जवाब करती है लेकिन, सहर को लेकर माहीद कहता है कि, वो ईद की खरीदारी करने गई है। बुआ जी नाजिमा को काम करने के लिए कहती है क्योंकि अब वो है नहीं यहां। माहीद से हुस्ना कहती है कि, उसे घर छोड़कर आ जाना चाहिए। क्योंकि वो एक बार भी बात नहीं सुनती है। माहीद कहता है सहर उसकी पत्नी है और उसे ये बात समझना होगा। खासकर दादा जान के लिए। सहर स्कूल में आती है। जहां उसकी अम्मी उसका एग्जाम पैड उसे देती है और दुआ करती है कि, उसका एग्जाम अच्छा जाए। 3 घंटे का पेपर सहर 2.5 घंटे में खत्म कर देती है और महोदुके पेन को लेकर वो कहती है कि, माहीद ने तकदीर दी है आज। वही दूसरी तरफ, सहर अपना पेपर जल्दी करके आ जाती है और अपनी अम्मी से कहती है उसका पेपर अच्छा गया है लेकिन अब उसे माहीद के पास जाना है। क्योंकि नियाजी मंजिल में माहीद के खिलाफ चाल चल रहा है कोई। जिसके बाद सहर की ये बात सुनकर कौसर को बुरा लगता है और वो कहती है अब उसे सहर की जरूरत नहीं है। ऐसे में सहर अपनी अम्मी को अपना ध्यान रखने के लिए कहती है और कहती है अभी माहीद की जान खतरे में है आग नहीं गई तो कुछ हो जरूर जाएगा। कौसर इस बात को सुनकर हैरान हो जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर घर आते ही माहीद को ढूंढ रही होती है। जिसके बाद वो मस्जिद जाने का सोचती है भेष बदलकर। ऐसे में माहीद सहर से टक्करा जाता है और सहर को पहचान भी जाता है। सहर से माहीद पूछता है वो क्या करने आई थी यहां ? सहर कहती है वो माहीद के लिए यहां आई हुई थी। माहीद कहता है, सहर तकरीर में बाधा बने आई हुई है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here