32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 19th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट: सहर पर फूटा माहीद का गुस्सा ? नाजिमा बनी जासूस

सहर होने को है 19th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब सहर पहुंच चुकी है बोर्ड का फॉर्म भरने के लिए।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां माहीद ऊपर आता है और कौसर दुप्पटे हटा रही होती है।

सहर की मुश्किलें

सहर से कमरे में माहीद बात करता है और कौसर को चाभी देने की बात करता है। लेकिन माहीद खुद ही चाभी लेता है और सहर से पूछता है वो कैसा महसूस कर रही है अभी ? बुआ जी को समझ नहीं आता है कि, घर में कौसर और माहीद करना क्या चाह रहे है ? माहीद को बुआ जी के बातों पर विश्वास नहीं है और कौसर को माहीद की बातों पर। ऐसे में माहीद को सहर कहती है कि, वो अच्छी है लेकिन उसे अभी सोना है। बुआ जी सहर की आवाज सुनकर परेशान हो जाती है और उन्हें समझ नहीं आता है कि उनका अंदाजा कैसे गलत हो गया है ?

माहीद हुआ परेशान

कौसर याद करती है कि, सहर को उसने आवाज रिकॉड करने के लिए कहां था जिसका इस्तमाल उसने आज किया हुआ है। ऐसे में सहर की आवाज सुनकर सभी को राहत होती है और वही सड़क पर बेहोश सहर को सभी पूछते है उसे जाना कहां है ? सहर बिना बताए रिक्शे में चली जाती है। जहां एक औरत के पास सहर का फोन होता है और वो माहीद को बता देती है कि, सहर सड़क पर बेहोश पड़ी हुई है। माहीद चिंता में घर से निकलता है और वहां सभी से पूछता है। बुआ जी यहां घर पर कौसर को पोल खोलने की बात करती है और कहती है कि जल्द ही उसका सच भी आ जाएगा। उसे लड्डू खाने चाहिए क्योंकि, ऐसे लड्डू उसने देखें नहीं होंगे कही। कौसर कहती है कौन सा सच ? यही पर है सहर तो ?

माहीद का शक

माहीद वहां के पास के लोगों से सहर के बारे में पूछता है जहां एक शख्स माहीद का मजाक बनाता है और सहर के बारे में बताने के लिए कहता है। अमाल को बोर्ड ऑफिस में फरीद और सुल्ताना देखते है और सभी अमाल से सवाल करते है। अमाल अपनी सारी बात बताती है और फरीद उसका साथ देता है। जहां सुल्ताना उसके फैसले में साथ नहीं देती है लेकिन, सहर तब तक वहां आ जाती है और फरीद सहर और अमाल को एक साथ अंदर जाने की बात करता है। क्योंकि, एक साथ रहेंगे तो एक साथ ख्याल रखेंगे। माहीद को पता चल जाता है सहर बोर्ड ऑफिस गई है और वो उतनी ही तेज से गाड़ी चलाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर जैसे ही फॉर्म भरने जाती है तब तक वहां माहीद आ जाता है और सारे समान को फेंक देता है। जिसके बाद माहीद का गुस्सा सहर पर फूट जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here