सहर होने को है 18th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर मांग रही होती है माहीद से मदद।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर माहीद से एग्जाम को लेकर बाते करते है और कहती है उसे मदद चाहिए। लेकिन, माहीद ऐसा करने से इंकार कर देता है और कहता है उसे समझना चाहिए। क्योंकि कल उसके लिए बहुत बड़ा दिन है।
माहीद का फूटा गुस्सा
सहर का गोंद लगा हुआ हाथ माहीद के कपड़े पर चिपक जाता है। जहां वो हटाने की कोशिश करता है लेकिन वो हटाता नहीं है। जिसके तुरंत बाद ही माहीद कुर्ता फाड़ देता है। माहीद कहता है उसे पहले लगा था सहर उसकी जिदंगी में फरिश्ता बनकर आई है लेकिन सहर भी बाकी जैसी निकली। सहर अपनी बात समझाने की कोशिश करती है लेकिन माहीद वहां से चले जाता है। सहर को रात में समझ नहीं आता है कि, वो अब क्या करे ? कौसर फरीद से कहती है उसे लगा था कि, उसकी बच्ची को फरीद ने गोद लिया है लेकिन ऐसा नहीं है। फरीद कहता है अमाल उसकी बेटी है जिसके लिए कभी भी वो कुछ भी कर सकता है। कौसर अगली सुबह अरसद से कहती है कि, उसे एग्जाम पैड चाहिए। क्योंकि आज सहर के लिए भी खास दिन है। वही अरसद देता है और कहता है सहर बहुत अच्छा नाम करेगी और एग्जाम में पास भी हो जाएगी।
सहर की टेंशन
वसीम अब हुस्ना को लेकर टेंशन में रहता है। क्योंकि, अब हुस्ना की वजह से वसीम को अपना हिस्सा लेने में तकलीफ होने वाला है। यही बात की चिंता अब वसीम की पत्नी को भी होता है। अगली सुबह सहर दादा जान के पास आती है और कहती है आज उसे थोड़ा जल्दी काम से बाहर जाना होगा। माहीद का कुर्ता बहुत टाइट हो गया है। जिसकी वजह से इफ्तारी में वो अच्छे नहीं लगने वाले है। सहर की ये चालाकी हुस्ना समझ जाती है जिसके बाद वो सहर को धमकी देती है अगर आज उसने ऐस कुछ भी किया तो सहर के लिए सही नहीं होने वाला है। सहर की ये चालाकी के लिए दादा जान कहते है आज के दिन ये सब करने की जरूरत नहीं है क्योंकि मेहमान आने वाले है उनकी खातीरदारी बहुत ज्यादा जरूरी है। कौसर दरगाह जाने की बात करती है लेकिन असल में एग्जाम हॉल जाना चाहती है जिसके लिए परवेज उसे जाने के लिए कहता है क्योंकि ये अल्ला का काम होता है। सफिया परवेज पर चिल्लाती है लेकिन, परेवज उसे शांत रहने के लिए कहता है क्योंकि, उसे कौसर का पीछा करना होता है। सहर की बात को कोई समझता नहीं है और कमरे में आते ही कौसर सहर को फोन कर पूछती है अचानक क्या हुआ है जो वो अभी तक आई नहीं ? सहर बताती है वो निकल नहीं पाई है। ऐसे में, सहर को रोता देख माहीद को समझ नहीं आता है उसे क्या करना चाहिए ? माहीद एक तरफ इफ्तारी को लेकर सोचता है लेकिन दूसरी तरफ, सहर को लेकर सोचता है। जहां अब सहर का बैग और उसका समान लेकर माहीद उसे पीछे गेट से बाहर भेज देता है। हुस्ना और नाजिमा दोनों ही ये देखकर हैरान हो जाते है और कहते है आगे क्या होने वाला है ये सब अब माहीद ही बताएगा। सहर माहीद से पूछती है क्या उसने सहर को घर से निकाल दिया है ? माहीद कहता है उसने घर से निकाल दिया है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर अपना छोड़कर बाहर आ जाती है। जिसके बाद कौसर उसे सवाल करती है कि उसने ऐसा क्यों किया है ? सहर माहीद को लेकर कहती है कि, माहीद को लगता है उसके घर में सब उसकी मदद करने वाला है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। कौसर की तबीयत खराब हो जाती है। जिसके बाद कौसर सहर को कहती है उसे अब सहर की भी जरूरत नहीं है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

