32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 17th मार्च 2026 रिटेन अपडेट: माहीद ने की सहर की मदद ? हुस्ना के सामने आया वसीम का सच

सहर होने को है 17th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब हुस्ना दे रही है वसीम को धमकी।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां, सहर माहीद को लेकर काफी बुरा भला कहती है। वही दूसरी तरफ, सहर को माहीद का फोन आठ है और वो उसे पूछता है कि, सहर है किधर क्योंकि दादा जान को लग रहा होता है कि, दोनों साथ में बाहर आए हुए है।

हुस्ना की धमकी

हुस्ना वसीम को अपने कमरे में लेकर आती है जहां, वो माहीद को लेकर तरह – तरह से सवाल करती है और हुस्ना इस बीच ही माहीद को लेकर कहती है भले ही वसीम कितनी भी बात छिपा ले लेकिन सच हुस्ना को पता चल गया है कि, आजमगढ़ में जो भी हुआ है वो सहर ने नहीं बल्कि वसीम ने किया है। हुस्ना की बातों का वसीम कुछ जवाब नहीं देता है और कहता है कि, जो भी वो कह रही है गलत कह रही है। हुस्ना वसीम को धमकी देती है कि सहर को पसंद नहीं करती है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि वो माहीद को नुकसान पहुंचाएगा। आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए। सहर सोचने लग जाती है नियाजी मंजिल में कोई तो ऐसा है जो सच में नया गेम खेल रहा है। जिसके बाद सहर को माहीद उसी रास्ते में मिल जाता है। सहर को माहीद लेने आता है लेकिन सहर उसे पूछती है उसे कैसे पता चला कि ? सहर यहां है ? सहर माहीद के लिए कहती है उसने ट्रैकर लगा रखा है ना ? माहीद को सहर की बातों पर गुस्सा आ जाता है और वो कहता है कि, अगर उसे ये करना होता तो, वो बताकर करता। इस बीच माहीद अपनी गाड़ी की हालत को देखता है कि, किस तरह से माहीद की गाड़ी खराब हो गई है। सहर की गलती माहीद इसमें बताता है जिसके बाद सहर का गुस्सा माहीद प फूट जाता है और वो रिक्शे से जाने की बात करती है। माहीद भी सहर के साथ रिक्शे में चला जाता है क्योंकि, घरपर दादा जान दोनों का इंतजार कर रहे होते है।

फरीद का झूठ

फरीद कौसर के घर आता है जहां वो खिड़की से कौसर को एक बात बताने की बात करता है और ऐसे में कौसर फरीद को कहती है उसे सामने वाले गेट से नॉक करना चाहिए। जिसे वो बाहर आ सकें। सफिया को डर लगने लगता है कि, किस तरह से कोई इतनी रात गए आया होगा ? कौसर उसे डराती है क्योंकि रात में भी सफिया इतने गहने पहनी हुई है। सफिया अंदर चली जाती है और कौसर बाहर आती है। जहां फरीद उसे झूठ कहता है कि, उसके पति ने सच कहा था उसका दूसरा मर चुका है। रिक्शा वाला पूरे रास्ते रोमांटिक सॉन्ग बजाता है जिसे माहीद का गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ जाता है और वो उतर कर घर चलने लग जाता है। सहर भी धीरे – धीरे माहीद के बाद घर आती है और माहीद को ताने मारती है कि, सहर जल्दी – जल्दी नहीं चल सकती है माहीद की तरह। माहीद को सहर याद दिलाती है कि, उसके दादा जान अंदर उसका इंतजार कर रहे हैं अंदर जाने में भलाई है। सफिया को बाहर आता देख कौसर को फरीद दूसरी तरफ लेकर जाता है और उसे शांति रखने किये कहता है क्योंकि जो भी होता है उसमें खुदा की मर्जी होती है। वही हुस्ना दादा जान को बताना चाहती है कि, सहर अपने मायके चली गई है। लेकिन सही समय पर दोनों वहां आ जाते है और बात को संभाल लेते है। सहर को दादा जान नईं जिम्मेदारी देते है कि, कल इफ्तार सहर की तरफ से होगी। क्योंकि कल नई बहु के हाथों का हर किसी को खाना होगा। सहर इस बात से राजी हो जाती है और माहीद भी कहता है काम में सबसे पहले इफ्तारी होगी उसके बाद ही कोई दूसरा काम होगा। कमरे में आते ही माहीद देखता है सहर ने सब कुछ फैला कर रखा हुआ होता है। लेकिन माहीद कुछ कहता नहीं है। सहर किसी भी तरह माहीद से मदद मांगना चाहती है जिसे वो खुद ही बात करने की कोशिश करती है। लेकिन, माहीद कहता है एग्जाम और इफ्तारी दोनों उसका काम है। दोनों उसे ही करना होगा।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर को लेकर माहीद को नया झूठ पता चल जाता है कि, सहर सिर्फ और सिर्फ 16 साल की है। जिसके बाद वो अपनी जिदंगी से सहर को जाने के लिए कहता है। ऐसे में सहर भी कहती है हमेशा से उसे अपने सपनों के पीछे जाना था। लेकिन दोनों की कमी एक – दूसरे को उनकी जिंदगी में लग रही होती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here