सहर होने को है 16th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब माहीद सहर को लेकर सिर्फ और सिर्फ गलती ही चीजें सोच रहा होता है।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद और सहर से होती है। जहां, सहर और माहीद दोनों के ही रास्ते अलग हो गए है। लेकिन दोनों को अभी भी एक – दूसरे का ख्याल आ रहा होता है।
सहर पर लगा इल्जाम
सहर रोते – रोते अपनी अम्मी के घर चली जाती है। जिसके बाद सहर कहती है कि, उसे आज अम्मी की याद आ रही है लेकिन वो घर में नहीं जा सकती है क्योंकि कुछ हुआ और सही नहीं रहा तो क्या होने वाला है ? कौसर को सहर को लेकर एहसास होता है कि, उसकी बेटी यही कही है और वो दरवाजे के पास जाती है। जहां, वो सहर को नीचे देखती है और अंदर आने की बात करती है। लेकिन, सहर आने से मना कर देती है और कहती है कि, घर में और भी ज्यादा तमाशा होने वाला है। इसलिए अब वो उसके घर में नहीं आएगी।
वसीम का झूठ
नाजिमा बुआ जी की तारीफ करती है और कहती है आज जो हुआ है सिर्फ और सिर्फ बुआ जी ने बचाया है। लेकिन, हुस्ना को समझ नहीं आता है कि, अचानक क्या हो गया था ? हुस्ना को सहर की बातें याद आ रही होती है। जिसके बाद हुस्ना नाजिमा पर चिल्लाती है। वही वसीम की पत्नी कहती है वसीम से की अच्छा हुआ सही समय पर उसने सब कुछ संभाल लिया है। जिसके बाद सहर अपने घर के अंदर आती है और कौसर कुल्फी फालूदा बनाकर लेकर जाती है लेकिन सफिया उसे मना करती है और कौसर कहती है कि बाहर कोई है उसे ऐसे जाने देना सही नहीं होने वाला है। दोनों की छीना झपटी में कुल्फी सफिया के ड्रेस पर गिर जाती है और कौसर कुल्फी लेकर ऊपर चली जाती है। मस्जिद में माहीद को फरीद मिलता है और दोनों अपनी जिदंगी के मुश्किलों में उलझे हुए होते हैं। जिसके बाद माहीद उसे सलाह देता है इंसान के लिए जो सही हो वही करना चाहिए। ऐसे में अब माहीद भी फरीद से कहता है उसे वापस से इलाज शुरू करना है। फरीद उसकी बात मान जाता है। वही दूसरी तरफ सहर अपनी अम्मी को सब कुछ बताती है कि,, किस तरह से उसके साथ क्या – क्या हुआ है लेकिन अब सहर को भी नया रास्ता मिल जाता है। कौसर सहर को अलग होने की बात करता है लेकिन, सहर इस चीज के लिए तैयार नहीं होती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर माहीद से मदद मांगने आती है कि, इफ्तारी बनाने में उसे उसकी मदद चाहिए। लेकिन सहर की मदद करने से माहीद मना कर देता है। जिसके बाद वो कहता है ये एक अब मुर्दा रिश्ता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

