32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 13th मार्च 2026 रिटेन अपडेट: माहीद का टूटा विश्वास, सहर का हुआ बुरा हाल

सहर होने को है 13th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर पर लगे इल्जाम को माहीद मानता है सच।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां, माहीद घर में उस औरत का इंतजार कर रहा होता है। जिसके बाद सहर और सभी घर वाले उस औरत को देखकर हैरान हो जाते है।

सहर पर लगा इल्जाम

सहर माहीद को कहती है ये वही औरत है जिसने हवेली में हंगामा किया हुआ था। नाजिमा अपनी अम्मी की तबियत खराब होते हुए देखती है। जिसके बाद वो कहती है क्या वो ठीक है उसकी अम्मी कोई जवाब नहीं देती है। जहां अब माहीद उस औरत से पूछता है किसने ये सब करने के लिए उसे कहा था ? औरत सहर पर इल्जाम लगाती है जिसके बाद हुस्ना का गुस्सा फूट जाता है और हुस्ना सहर को बुरा भला कहती है। हुस्ना का कहना रहता है सहर इस घर के लायक ही नहीं है और आज इसने साबित भी कर दिया है। माहीद सहर को लेकर सारी पुरानी चीजें याद करता है। जिसके बाद माहीद को भी लगने लगता है सच में यही सारी चीजें सहर ने ही की है। माहीद सहर को उसे दूर होने के लिए कहता है। सहर बार – बार अपनी चीजों को लेकर साबित करने की कोशिश करती है लेकिन कोई कुछ कहता नहीं है। हुस्ना माहीद से कहती है कि, इसने आज उस चीज का मजाक बनाया है जिसे माहीद को हर बार दुख पहुंच सकता है। माहीद पुलिस वो वहां से चले जाने के लिए कहता है क्योंकि सच सबके सामने आ गया है लेकिन सहर अपने आपको साबित नहीं कर पा रही है।

वसीम का झूठ

कौसर परवेज से झूठ बोलकर फरीद से मिलने के लिए आती है। जहां, परवेज देखता है कि, कौसर किस तरह से फरीद से बात कर रही है। वही कौसर फरीद से मदद मांगने आते है अपने दूसरे बच्चे को लेकर जहां वो पहले की कहानी सुनाती है कि, किस तरह से कौसर ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था लेकिन, परवेज को जो उम्मीद है वो हो नहीं पाया। फरीद का मन अचानक घबराना शुरू हो जाता है। वही परवेज जिस पेड़ के पीछे छिपा हुआ था उसे पेड़ के पास अमाल पानी देने जाती है। जिसके लिए परवेज वो फाइल नहीं देख पाता है। फरीद को कौसर फाइल देती है और उस बच्चे का सारा डिटेल्स निकालने को कहती है फरीद कहता है वो जरूर मदद करेगा।लेकिन काम में समय लगेगा। वसीम याद करता है कि, किस तरह से उसने औरत को पैसे खिलाए झूठ बोलने के लिए। लेकिनवही माहीद से अकेले में बात करने की सहर कोशिश करती है। जहां हुस्ना उसे कहती है कि, उसके जाने का समय हो गया है इस हवेली से। वही दूसरी तरफ माहीद को सहर समझाने की कोशिश करती है लेकिन माहीद का गुस्सा सहर पर फूट जाता है कि, किस तरह की हरकत कर रही है सहर एक पढ़ाई करने के लिए ? माहीद सहर की कली बात नहीं सुनता है और वहां से चले जाता है। सहर पूरी तरह से टूट जाती है कि अब वो करे तो क्या करे ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर अपनी अम्मी के घर आती है। जहां, अम्मी को सहर सारी बातें बताती है और कौसर तलाक का फैसला लेती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here