सहर होने को है 9th सितंबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर काफी ज्यादा चीज़ों को लेकर हो जाती है परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर और नाजिमा गुंडों की तरफ ही भागने की कोशिश करते है किसी भी तरह उनसे बचने की कोशिश करते है।
सहर की चाल
लेकिन सहर और नाजिमा भागने के कुछ देर बाद ही सहर नाजिमा को कचरे के डब्बे में डालने की कोशिश करती है जिसे उसकी जान बची रह जाए और ऐसा ही कुछ होता भी है। सहर भागते – भागते अचानक से गिर जाती है।। जिसे गुंडे उसे पकड़ लेते है। लेकिन सहर हिम्मत नहीं हारती है और माहीद के लिए कुछ ना कुछ चीजों को छोड़कर जाती है जिसे माहीद को उस तक पहुंचने में आसानी हो और ऐसा ही होता है। गुंडों का पीछा करने के लिए माहीद पहले हॉस्पिटल जाता है। जहां के ड्राइवर की लापरवाही को देखकर वो परेशान हो जाता है और उसे सहर के बारे में पूछता है लेकिन सहर का अंदाजा उसे होता नहीं है।
माहीद का शक
माहीद को उसके आसपास ही कई सारे समान मिलते है जिसे वो सहर तक पहुंचने में कामयाब हो जाता है। लेकिन सहर को गुंडे फैक्ट्री में बंद कर देते है जिसकी वजह से माहीद को लगता है यहां कोई नहीं है। सहर के हाथ पैर बंधे हुए होते है। जिसकी वजह से वो कुछ कह नहीं पाती है। ऐसे में अब फरीद के घर सुल्ताना आती है और अमाल को लेकर बातें करती है। कुछ चीजों को देखकर सुलताना को याद आने लग जाती है। लेकिन इस बीच ही अब अमाल उसी घर में चोरी छिपे जाने की कोशिश करती है और सुल्ताना को आवाज सुनाई देती है। जहां, अब सुल्ताना फरीद को बताती है और दोनों देखने जाते है आखिरकार कौन है वो शक्श ? इस बीच सहर के होटल फोन करता है माहीद और वहां भी उसका कुछ पता नहीं होता है। जिसके बाद अब माहीद को लगता है शायद उसका अंदाजा गलत है। ऐसे में अब सहर माहीद के दरवाजे के बाहर जाने के बाद उसे पुकारती है। जिसे देखकर माहीद हैरान हो जाता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर को माहीद अपनी पूरी कोशिश से बचाने की बात करता है। वही अब सहर चीजों को लेकर परेशान होती है और किसी भी तरह बाहर निकलने की कोशिश करती है क्योंकि आग किसी भी तरह से फैल सकता है। वही अचानक से सहर का पैर फंस जाता है। जिसके बाद सहर और माहीद दोनों की जान पर खतरा आ जाता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

