रिमझिम 7th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां, अब रिमझिम राजवीर की बातों पर करती है यकीन।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां, राजवीर की बातों पर रिमझिम भरोसा करती है। लेकिन समीर रिमझिम की बातों का यकीन नहीं करता है।
अमायरा को हुआ शक
रूप दूसरी तरफ प्रेम को बताती है कि, किस तरह से रूप ने राजवीर को अपने जाल में फंसाया था। रिमझिम यही बात समीर को बताता है जिसके बाद समीर को राजवीर और रिमझिम दोनों पर गुस्सा करता है। लेकिन, रिमझिम शर्त रखती है कि वो अपनी बात सही साबित करके दिखाएगी। रूप की बातों पर प्रेम को अफसोस होता है कि, उसने क्यों भरोसा किया रूप पर ? अमायरा को बुआ मां बताती है कि, रिमझिम का गृह काल काफी ज्यादा भारी चल रहा है। कभी भी उसकी जान चली जा सकती है। अमायरा को समझ नहीं आता है वो ये चीजों को कैसे संभालेगी ?
रिमझिम को हुआ शक
दिया रिमझिम को उसकी शादी का वीडियो दिखाती है जहां, उसे कई सारी चीजे नहीं आती है। लेकिन, अमायरा उसी वक्त दिया के हाथ से फोन ले लेती है और अमायरा रिमझिम को बुरा भला कहकर वहां से चली जाती है। रात के समय समीर के सामने रूप आती है और रूप को समीर इमोशनल सपोर्ट करता है और रिमझिम को मैसेज करता है कि, 12 बजे रात में वो मिलेंगे। समीर के फोन से रिमझिम को रात में फोन आता है और रिमझिम बात करने के लिए अवीक को सुला कर बाहर आती है। जहां, रिमझिम स्टोर रूम में आती है और उसे कोई वहां नजर नहीं आता है। रिमझिम लाइट जब तक चालू करती है तब तक सारे कंबल रिमझिम पर गिर जाते है और रिमझिम बेहोश हो जाती है। कार्तिक वहां आता है और रिमझिम को उसकी शादी का सच बताने की बात करता है क्योंकि ये जानना रिमझिम के लिए बहुत जरूरी है। समीर रूम में आता है रिमझिम उसे नजर नहीं आती है। लेकिन अवीक की नींद टूटने के बाद रिमझिम को वो फोन करता है और रिमझिम के पास से ही फोन बजता है। जिसके बाद समीर उस कमरे में, रिमझिम को ढूंढता है और कंबल के नीचे बेहोश रिमझिम उसे मिलती है। रिमझिम को समीर होश लाने की कोशिश करता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, घर में पंडित जी को समीर बुलाता है। जहां पूजा के साथ – साथ वो रिमझिम के कुंडली को लेकर भी बात करना चाहता है। बुआ मां को डर लगने लग जाता है कि, कही समीर को सच पता ना चल जाए।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

