32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

रिमझिम 6th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : रिमझिम ने लाया करीब राजवीर और प्रेम बुआ सा को

रिमझिम 6th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां, अब रिमझिम अपने प्लान में हो जाती है कामयाब।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां, रिमझिम राजवीर से मिलने रेस्टोरेंट में आती है और ये सब देखकर समीर को अच्छा नहीं लगता है।

रिमझिम की चाल

समीर को लगने लगता है रिमझिम ने उसे चीट किया हुआ है। जहां, रिमझिम से राजवीर कहता है समीर और उसकी जोड़ी भगवान ने बनाई है। इस रिश्ते को लेकर दोनों को चिंता करने की कोई बात नहीं है। राजवीर प्रेम को।लेकर सोच रहा होता है और तभी समीर को फोन आता है कि घर से रूप बंदूक लेकर बाहर निकली है राजवीर को मारने के लिए। समीर को चिंता होने लग जाती है कि, क्यों ऐसा अचानक क्या हुआ है ? रेस्टोरेंट में रिमझिम और राजवीर को कपल समझकर डांस और गाना गाने के लिए कहते है। लेकिन रिमझिम मना करती है।

समीर का शक

राजवीर रिमझिम को समझाता है और कहता है कि, प्रेम के लिए हमें ये सब करना होगा। रिमझिम और राजवीर को एकसाथ डांस करता देख समीर भी हैरान हो जाता है। जहां रूप भी वहां आती है और दोनों को देखकर उसका गुस्सा फूट जाता है। लेकिन रूप कुछ कहती नहीं है सिर्फ और सिर्फ वीडियो बनाती है। जिसके बाद प्रेम बुआ सा को चिंता होती है कही उसका प्यार उसे अलग ना हो जाए। प्रेम बुआ सा राजवीर की चिंता में उसके लिए रेस्टोरेंट पहुंचती है। जहां अपने विश्वास को लेकर उसका विश्वास टूट रहा होता है। वही रिमझिम को लेकर प्रेम कहती है राजवीर ये बिल्कुल सही नहीं है। राजवीर और रिमझिम पाना प्लान बताते है और प्रेम को उसके प्यार का एहसास दिलाते है। जहां रूप को गुस्सा आ जाता है और वो गोली चला देती है लेकिन कुछ होता नहीं है।

रिमझिम को लगी गोली ?

रिमझिम घर आकर सभी को बताती है कि राजवीर प्रेम बुआ सा से प्यार करता है ना कि रूप से। जिसके बाद प्रेम भी रूप बुआ सा को मनाती है लेकिन रूप कहती है अब तीर कमान से निकल गया हुआ है। जिसके बाद रिमझिम पर सभी लोग गुस्सा करते है कि किस तरह का वो फैसला ले रही है ? क्या उसे रिश्तों की समझ नहीं है ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रूप बुआ सा की तबियत खराब हो जाती है। जहां रिमझिम इस बात को लेकर समीर से पूछती है और समीर का गुस्सा उस पर फूट जाता है कि लड़ाई के पीछे रिमझिम क्यों होती है ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here