रिमझिम 5th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां, अब रिमझिम अपने संग समीर के ख्वाब भी देखने लग जाती है।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां, रिमझिम अब अपनी पूजा करना शुरू करती है और इस दौरान ही रिमझिम ख्वाब देखती है कि, इस बार उसके पूजा में समीर भी उसका साथ दे रहा है।
बुआ मां का प्लान हुआ फेल
रिमझिम को समीर बड़े ही प्यार भरे अंदाज से मना रहा होता है। जहां रिमझिम की पूजा करने में भी समीर उसकी मदद करता है। ऐसे में अब रिमझिम और समीर के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। जिसके बाद रिमझिम की सच्चाई बताने के लिए बुआ मां समीर को उसके आपस लेकर जाती है। समीर रिमझिम को देखकर हैरान हो जाता है और वही बुआ मां रिमझिम को लेकर समीर को बुरा भला कहती है कि, किस तरह से रिमझिम ने समीर को अपना पति मान लिया हुआ है और सारे काम पत्नियों वाले कर रही है वो। समीर को याद आता है रिमझिम ने जो कपड़े पहने हुए थे वो भी समीर से पेटी में से उतरवाए थे। इस खास मौके पर राजवीर के लिए प्रेम बादाम का दूध बनाती है और चंचल प्रताप उसका मजाक बनाते है कि, इतना महंगा होने के बावजूद भी कुछ लोगों किसी भी चीज की चिंता नहीं है। राजवीर देख लेता है कि, चंचल किस तरह से प्रेम का मजाक बना रही है और दोनों अपने कमरे में चले जाते है। रिमझिम को पूजा करते हुए राजवीर की मां देख लेती है। जो रिमझिम पर पत्थर फेंक देती है और उसे काफी बुरा भला कहती है रिमझिम से ओर चार औरतों को भी बताती है कि, समीर की वो पत्नी नहीं है उसकी पहली पत्नी अमायरा है इसके बावजूद रिमझिम पूजा कर रही है।
रिमझिम की पूजा हुई पूरी
रिमझिम किसी को भी कुछ कहती नहीं है लेकिन, उसे बातों का बुरा लगता है। समीर रिमझिम को बचाने के लिए उसके पास जाने की कोशिश करता है लेकिन, बुआ मां कुछ देर तक उसे रोकती है। जिसके बाद रिमझिम पर कुछ औरतें कालिख लगाने की कोशिश करती है। लेकिन सही समय पर रिमझिम को बचाने के लिए समीर आ जाता है और उसे कहता है उसे अब अपनी पूजा पुरी करनी होगी। प्रेम को रोता देख राजवीर उसे शांत करवाता है और कहता है समीर की वजह से हम यहां है उसकी इज्जत दोनों को ही करनी है। इसलिए हमें ना चाहते हुए भी यहां रुकना होगा। प्रेम बात को समझती है। वही समीर सभी को रोकता है और रिमझिम अपनी पूजा करती है। समीर और उसकी रक्षा के लिए रिमझिम प्रार्थना करती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रिमझिम को समीर अपने रिश्ते के लिए सवाल करता है और कहता है उसे पूजा नहीं करनी चाहिए थी। लेकिन रिमझिम कहती है उसका अब ये हक है क्योंकि, अब वो दोस्त नहीं बल्कि एक – दूसरे के जीवनसाथी है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

