32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

रिमझिम 3rd मार्च 2026 रिटेन अपडेट : क्या राजमहल छोड़ चली जाएगी रिमझिम ?

रिमझिम 3rd मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब रिमझिम ने अपनी जिदंगी का ले लिया है फैसला।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां रिमझिम अब मीडिया के सामने कहती है कि, किस तरह से उसने समीर को धोखा दिया है।

रिमझिम का सच

रिमझिम इस बात को लेकर सभी से माफी भी मांगती है और घरवालों को हैरान कर देती है। लेकिन, रिमझिम दादा जी से भी माफी मांगती है और उनसे कहती है कि, उसका कोई इरादा नहीं था लेकिन उसके पास कोई चारा भी नहीं था। दादा जी रिमझिम पर चिल्लाते है कि, किस तरह से रिमझिम को उसने अपना समझा था। लेकिन रिमझिम गद्दार निकली। घर में सभी लोग जश्न मनाते है और कहते है कि उनका का प्लान कामयाब हो गया है। लेकिन समीर को समझ नहीं आता है कि रिमझिम ने ऐसा क्यों किया है ? सुनंदा रिमझिम के पास आती है और उसे गले लगाती है कि, उसने वो कर दिया है जिसे रानी सा वादा पूरा हो सके। चंचल और प्रताप को बात समझ नहीं आती है कि, किस तरह से रिमझिम ने ये चाल चली है ? क्योंकि अपने बिन मतलब का काम वो नहीं का सकती है।

समीर की नाराज़गी

समीर के पास अमायरा आती है और कहती है कि अब समीर क्यों नाराज है ? उसे खुश होना चाहिए कि, सब कुछ ठीक हो गया है। लेकिन समीर का मन नहीं लगता है और समीर कहता है वो चाहता था रिमझिम को अपनी जिंदगी से निकाले लेकिन इस तरह से उसका कोई प्लान नहीं था रिमझिम अपने भाई को गले लगाती है और कहती है उसे यही खुश रहना होगा। वही दूसरी तरफ रिमझिम समीर के लिए मिठाई लेकर आती है। लेकिन वो खाता नहीं है जिसके लिए रिमझिम उसे ताने देती है कि उसे खुश होना चाहिए कि, उसकी आज जीत हुई है और वो अब कुछ कर सकता है। लेकिन समीर और रिमझिम को साथ देखकर सुनंदा भी परेशान हो जाती है। प्रेम की तबियत ठीक नहीं होती है। जहां राजवीर उसे संभालता है लेकिन राजवीर की मां उसे वहां से जाने के लिए कहती है ऑफिस क्योंकि घर पर वो भी है वो प्रेम का ख्याल रख लेगी। प्रेम को राजवीर की मां भला बुरा कहती है क्योंकि उन्हें लगता है कि, प्रेम नाटक कर रही होती है।

रिमझिम का फैसला

रिमझिम अब अपनी जिदंगी को लेकर फैसला लेती है। जहां खाने के टेबल पर समीर को सभी रिमझिम के बारे में भूल जाने के लिए कहते है। मोहिनी बुआ सा बेहद ही ज्यादा खुश होती है क्योंकि घना के साथिस्की हुई डील को वो अब पूरा कर सकती है। बुआ मां दिया को समीर का ख्याल रखने के लिए कहती है और इस बीच ही रिमझिम को देखकर सभी के होश उड़ जाते है। क्योंकि रिमझिम ने मांग से सिंदूर और गले से मंगलसुत्र हटा लिया होता है। जिसके लिए रूप रिमझिम को भला बुरा कहती है। रिमझिम अपना फैसला सुनाती है कि, उसे अब गर्ल्स हॉस्टल जाना है और वो इस बात का फैसला ले चुकी है। बुआ मां ये बात घना सिंह को बता देती है जिसे घना सिंह कर सकें रिमझिम को किडनैप।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here