रिमझिम 2nd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब रिमझिम की बनाई हुई डिश को अमायरा पेश करती है।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां समीर कहता है पेंटिंग को लेकर कि, ये पेंटिंग उसने ही गिफ्ट की है। जिसके लिए बार – बार रिमझिम को समझ ही आता है कि, वो चीज उसे क्यों याद आ रही है ?
अमायरा की चाल
समीर को बुआ मां नीचे बुलाती है और घर से बाहर जाने के लिए बुआ मां परेशान हो जाती है क्योंकि, बुआ मां को बार – बार लगता है समीर की जान पर खतरा है। वही अवीक रिमझिम को घेवर बनाने को कहता है क्योंकि, उसे वो मिठाई बहुत पसंद आती है। समीर शादी का शगुन देने की बात करता है जिसमें अमायरा को बुआ मां पहली रसोई करने को कहती है और उसकी ही मिठाई गांव घर में बांटी जाएगी। अमायरा को समझ नहीं आता है वो कैसे करेगी ? वही रिमझिम अवीक के लिया भी मिठाई बनाती है और देवी मां को भी चढ़ाती है। ऐसे में अमायरा किचन में रिमझिम की बनाई हुई मिठाई देखती है जिसके बाद वो रिमझिम को बिजी रखने का सोचती है। रिमझिम से बदले के लिए अमायरा सुनंदा पर कीचड़ डाल देती है।
पहली रसोई को लेकर हुआ हंगामा
रिमझिम को समझ नहीं आता ये हरकत किसने की है ? लेकिन फिर भी सुनंदा को साफ करने के लिए अंदर लेकर जाती है। वही प्रेम राजवीर को अपनी बात समझाने की कोशिश करता है कि, उसने कुछ भी ऐसा नहीं किया है। जिसके बाद अब प्रेम का गुस्सा रूप पर भी फूट जाता है। अमायरा रिमझिम को बिना बताए ही उसकी मिठाई सबके सामने लेकर आ जाती है जिसके बाद समीर को उस मिठाई में अपनी मां का स्वाद लगता है और वो जमकर अमायरा की तारीफ करता है। समीर रिमझिम को टेस्ट करने के लिए कहता है और अमायरा रिमझिम के सामने हाथ जोड़ लेती है। जिसके बाद अवीक भी समीर को वही मिठाई देने वाला होता है लेकिन रिमझिम उसे लेकर वहां से चली जाती है। जिसे अमायरा का सच सामने ना आए।
सुनंदा का फूटा गुस्सा
रिमझिम अमायरा के कमरे में आकर उसे काफी भला बुरा कहती है जिसके बाद अमायरा उसे पैसे देती है और कहती है कि, अब उसे अपना मुंह बंद रखना चाहिए। लेकिन तब तक वहां समीर आ जाता है अमायरा को अपने काम से ले जाने के लिए। जहां रिमझिम अब आइडिया देती है कि, अमायरा को वापस वो मिठाई बनानी चाहिए़। जिसे गांव के लोगों में कमी ना गिरे। समीर को ये प्लान पसंद आता है और वो वैसा ही करने के लिए अमायरा को कहता है। अमायरा किचन में जाती है लेकिन अब उसे कोई भी मिठाई नहीं बनती है। वही रिमझिम के हाथ में अंगूठी देखकर सुनंदा कहती है इस उंगली की नस सीधा दिल तक जाती है और रिमझिम समीर का नाम ले लेती है। ये सुनकर रिमझिम को समझ नहीं आता उसने अचानक से क्यों नाम ले लिया है ? सुनंदा घर में सभी को बताने की कोशिश करती है लेकिन तब तक, रिमझिम उन्हें रोकती है ऐसा करने से।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अमायरा रिमझिम के कमरे से एक फाइल निकालती है जिसके बाद रिमझिम पर इल्जाम लगता है समीर और अमायरा को रिमझिम हनीमून पर जाने नहीं देना चाहती है। वही दूसरी तरफ, रिमझिम को सुनंदा बचाती है ये कहकर कि, ये समीर की नकली पत्नी है जो हर बार रिमझिम को फंसाती है और फेरे के वक्त भी वो ऊपर थी। इस चीज का अब समीर से अमायरा जवाब मांगता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

