32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

रिमझिम 25th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : रिमझिम को किया अमायरा ने बेहोश, टूट गया रिश्ता ?

रिमझिम 25th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां, अब रिमझिम को नशे की जाल में फंसा कर अमायरा कर रही है परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां, समीर उसे वादा करता है कि, वो बहुत ही ज्यादा धूमधाम से शादी करवाएगा। ऐसे में रिमझिम कोई जवाब नहीं देती है और समीर उसे पूछता है क्या हुआ है ?

रिमझिम ने दिया सुनंदा को वादा

रिमझिम समीर का मजाक बनाती है और कहती है कि, उसे जरूरत नहीं है बोलने की। रिमझिम के पास उसकी मौसी आती है और वो समीर और रिमझिम की शादी के लिए बहुत खुश होती है। रिमझिम मौसी का दिल नहीं तोड़ना चाहती है। जहां वो कहती है कि, समीर और उसकी शादी के लिए वो बहुत ही ज्यादा खुश है। रिम्हकम मौसी की बातों में हां में हां मिलाती है। ऐसे में समीर बाद में रिमझिम से इस बात को लेकर सवाल करता है कि वो झूठ क्यों बोली है ? रिमझिम कहती है मौसी ने पहले ही बहुत कुछ देखा है इसलिए अब वो और ज्यादा परेशान नहीं कर सकती है। वही दूसरी तरफ अमायरा घर छोड़कर जाना चाहती है ओर समीर – रिमझिम नीचे अपना काम करते है। जहां रिमझिम को आवाज आती है और वो बाहर देखती है कि, अमायरा जा रही होती है। रिमझिम अमायरा को रोकती है और उसके हाथ में अचानक चोट लग जाती है जिसके वजह से वो उसे दवा लगा देती है। लेकिन तब तक समीर देखता है रिमझिम पर झूमर गिरने वाला होता है।

अमायरा और बुआ मां का शातिर प्लान

सही समय पर आकर समीर रिमझिम की जान को बचा लेता है। अमायरा को ये देखकर बुरा लगता है और बुआ मां उसे संभालने के लिए आती है। जहां बुआ मां उसे पूछती है क्यों वो घर छोड़कर जा रही है। जिसके बाद अमायरा कहती है उसे मरने का शौक नहीं है इसलिए और वो मरना नहीं चाहती है। बुआ मां अमायरा को शांत करवाती है और रिमझिम के खिलाफ नया प्लान बनाती है जिसे वो दोनों ही रिमझिम को सजा दे सके। बुआ मां अपने फोन में देखती है कि, समीर को उन्होंने कुछ ऐसा मैसेज किया जिसे अगर समीर ने पढ़ लिया तो सही नहीं होने वाला है। बुआ मां भाग कर समीर के पास जाती है के समीर के हाथ से फोन ले लेती है और समीर को शादी की तैयारी देखने के लिए कहती है। रिमझिम अपने कमरे में तैयार हो रही होती है और अवीक उसे कहता है कि, उसे शादी सिर्फ समीर से करनी चाहिए। जिसके बाद रिमझिम इस बात को सही मानती है लेकिन तब तक अमायरा आ जाती है और उसे कहती है रिमझिम की अवीक बच्चा ह इसलिए कुछ भी बोल देता है। अमायरा को रिमझिम मेकअप में मदद करती है और तभी अमायरा रिमझिम के चेहरे पर मेकअप फिक्सर मार देती है जिसमें कुछ दवाईयां मिली हुई होती है। जिसकी वजह से अचानक ही रिमझिम बेहोश हो जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, नशे में रिमझिम को नीचे मंडप में लाया जाता है। जहां उसकी शादी समीर से हो जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here