रिमझिम 23rd मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां, अब रिमझिम हो चुकी है परेशान अपनी शादी को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां, रिमझिम और समीर के बीच अनोखा रिश्ता देखने को मिलता है क्योंकि दोनों चाह कर भी कुछ कह नहीं पाते है।
समीर का प्यारा तोहफा
रिमझिम के मांग में सिन्दूर वो देखती है और वो सोचती है कि, किस तरह से वो अपने आपको शादी के लिए तैयार करेगी। इतने में रिमझिम की मौसी आकर उसे चुनरी देती है। जिसे देखकर रिमझिम समीर को लेकर सोचने लग जाती है। ऐसे में, अब रिमझिम के पास समीर एक खूबसूरत सा ड्रेस लेकर आता है और मेहंदी में उसे वही कहता है पहने के लिए। क्योंकि दोस्त के नाते वो इतना तो कर ही सकती है। चंचल रिमझिम और समीर की ये बात अमायरा को बता देती है और कहती है समीर ने उसे बेहद ही खूबसूरत सा ड्रेस दिया है। जिसके बाद अब, रिमझिम के पास प्रेम बुआ आती है साड़ी लेकर क्योंकि, रिमझिम को प्रेम की साड़ी बहुत पसंद आती है। प्रेम को रिमझिम यही साड़ी पहने के लिए वो कहती है क्योंकि साड़ी उस पर बहुत ही ज्यादा सुंदर लगेगी। ऐसे में प्रेम याद करती है कि, किस तरह से रिमझिम की शादी सुनकर प्रेम और राजवीर ने दोनों को मिलवाने का फैसला किया है क्योंकि, प्रेम और राजवीर के लिए समीर और रिमझिम ने बहुत ही ज्यादा मदद की है।
रूप की नई चाल
मेंहदी के फंक्शन शुरू होने से पहले अमायरा रिमझिम के कमरे में आती है और समीर की हुई ड्रेस रिमझिम से ले लेती है। प्रेम कुछ कहने की कोशिश करती है लेकिन, रिमझिम उसे रोक देती है। जिसके बाद अमायरा की ड्रेस को देखकर समीर हैरान हो जाता है और वो कहता है ये रिमझिम की ड्रेस थी। अमायरा कहती है समीर के सारे चीजों पर सबसे पहले अमायरा का हक। अपने मेंहदी में सबसे पहले अमायरा रिमझिम से मेंहदी लगवाती है क्योंकि, उसे समीर के लिए उसका प्यार देखना होता है। वही दूसरी तरफ रूप एक ड्रिंक तैयार करती है जिसे राजवीर नशे में आ जाए और वो उसके पीछे चल पड़े। राजवीर ऐसा करता भी है क्योंकि उसने नशे वाला ज्यूस पी लिया होता है। अमायरा को जब मेंहदी लगती है तब तक उसकी तबियत खराब हो जाती है और अचानक ही सब उसे देखकर हैरान हो जाते है। अमायरा को कमरे में लेकर जाते है सभी और रिमझिम को समझ नहीं आता है ये हुआ कैसे ? रिमझिम पर अमायरा का गुस्सा फूटता है और वो उसे धक्का दे देती है लेकिन, समीर रिमझिम को संभाल लेता है और अमायरा को कमरे में सभी लोग लेकर जाते है। रिमझिम जाती है वहां से लेकिन समीर उसे रोम देता है। इस दौरान रिमझिम और समीर के बीच अमायरा को लेकर पहेली समझ नहीं आती है। वही नशे की हालत में राजवीर रूप को प्रेम समझ बैठता है और उसके पास चले जाता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रिमझिम कार्तिक से एक लेटर लिखवाती है। जहां वो कहती है ये शादी वो नहीं कर सकती है। रिमझिम और कार्तिक की बात बुआ मां सुन लेती है। वही दूसरी तरफ समीर कहता है आज अगर रिमझिम के मां – पापा होते तो, उसकी शादी बहुत ही ज्यादा धूमधाम से होती।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

