रिमझिम 23rd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां, अब रिमझिम के सच से बुआ मां और अमायरा हो चुकी है परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां, प्रताप कहता है क्या हुआ ऐसा और ये सब के पीछे है कौन ? समीर को अमायरा की बात को याद करता है और वो कहता है कि, वो कुछ ही देर में वापस आता है।
रिमझिम का सच
अवीक अपनी दीदी को लेकर बहुत ही ज्यादा डरा हुआ था। जिसके लिए अब वो रिमझिम को पूरी तरह ठीक हो जाने के लिए कहता है। जिसके बाद अब रिमझिम भी कहती है उसकी दीदी कभी भी अवीक को छोड़कर नहीं जाएगी। प्रेम रिमझिम और समीर को एकसाथ देखकर बहुत खुश होती है और वो कहती है धीरे – धीरे ये दूरियां मिट भी जाएंगी। वही अब बुआ मां को चिंता होती है कि आखिरकार क्या हो रहा होगा ? हॉस्पिटल में ? सुनंदा बुआ मां पर चिल्लाती है और उसे बुरा भला कहती है कि, उसने ही अलग कर दिया है रिमझिम और समीर को ये चीज अच्छी नहीं है। लेकिन बुआ मां कहती है वो कभी भी दोनों को साथ नहीं रहने देगी। चाहे कुछ भी हो जाए। सुनंदा वहां से चली जाती है। वही प्रताप रिमझिम की शादी को लेकर कहता है। जहां अवीक रिमझिम को बताता है किस तरह से समीर ने तपस्या की थी रिमझिम के लिए। वही दूसरी तरफ, अब प्रताप को रिमझिम कहती है उसकी शादी समीर से हो चुकी है। रिमझिम बताती है किस तरह वो मंडप में बैठी हुई थी।
समीर का फूटा गुस्सा
प्रताप ये बात बुआ मां को बताता है और कहता है कि, रिमझिम की शादी समीर से हो गई है। मंडप में कोई और नहीं बल्कि, रिमझिम थी। बुआ मां को जिस बात का डर होता है वही होता है। इसलिए वो और भी ज्यादा डर गई होती है। दूसरी तरफ अब समीर तलवार लेकर आता है और अमायरा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। लेकिन, बुआ मां बीच में आ जाती है और समीर को कहती है ये सब करना सही नहीं है। अमायरा को समीर अच्छाई का पाठ पढ़ाता है कि, क्या कुछ उसने रिमझिम के लिए किया है और ऐसे प्यार के लायक अमायरा नहीं है। अमायरा माफी मांगती है लेकिन समीर उसकी बात को सुनता नहीं है। जिसके बाद अब, समीर अमायरा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है लेकिन, समीर खुद को ही नुकसान पहुंचा लेता है। बुआ मां को समीर की वजह से चोट लगने वाली होती है क्योंकि, समीर को वो रोकने की कोशिश करती है लेकिन, अमायरा ये चोट अपने सिर पर ले लेती है और बुआ मां से कहती है समीर के करीब वो है उनका रहना जरूरी है। समीर अमायरा को घर से चले जाने के लिए कहता है और ऐसा होता भी है। वही दूसरी तरफ रिमझिम घर में आती है और अमायरा बाहर जाती है। रिमझिम अपने कमरे में जाती है। जिसके बाद रूप बनाती है बुआ मां का मजाक क्यूंकि, आज हालत उसके भी एक जैसे ही है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रिमझिम की चुनरी को समीर जला देता है। जिसके बाद वो कहता है धोखे से हुआ रिश्ता कभी भी सही नहीं होगा। वही रिमझिम भी इस बात को मानती है और कहती है दोनों के बीच कुछ नहीं है। ये शादी टूटनी ही चाहिए।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

