33 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

रिमझिम 20th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : रिमझिम और अमायरा की जबरदस्त हुई बहस, समीर को हुआ शक

रिमझिम 20th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब रिमझिम हो चुकी है अमायरा के सच से परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां, रिमझिम समीर को अमायरा के करीब जाने से रोकने की कोशिश करती है। वही अमायरा समीर को अपने करीब लाने की कोशिश करती है।

अमायरा की चाल

लेकिन इस बीच ही, अवीक को रिमझिम समीर के कमरे में भेज देती है। जिसके बाद अवीक जिद्द करता है कि, किसी भी तरह उसे समीर के साथ सोना है क्योंकि, वो कहानी सुना चाहता है। समीर अवीक की बात को मान जाता है। जहां रिमझिम याद करती है कि, किस तरह से उसने अवीक को परेशान कर रखा था। जिसकी वजह से उसे अब समीर के पास जाना पड़ा सोने के लिए। अमायरा रिमझिम को खुश होने से मना करती है क्योंकि, ये बदला चलता ही रहेगा। बुआ मां को अमायरा ये सब बताती है जिसके बाद अमायरा कहती है कि अब रिमझिम के लिए उसे कुछ ना कुछ करना होगा। वही बुआ मां समीर और रिमझिम को एक पूजा के बहाने बाहर भेजने की बात करती है। समीर को बुआ मां कहती है ये पूजा पहले ही हो जानी चाहिए थी लेकिन अब, नहीं हुई थी इसलिए अब उसे करना होगा। अमायरा अपने कमरे में आती है। जहां, रिमझिम पहले से ही उसके कमरे में रहती है और अमायरा को बात करते हुए सुनती है कि, कार्तिक की जान खतरे में है।

समीर को हुआ शक

रिमझिम को समझ नहीं आता है अब कहां है कार्तिक जिसके बाद वो बहुत ही ज्यादा जल्दबाजी में निकलती है और माता रानी की चुनरी रिमझिम पर भी गिर जाती है। जिसे लेकर बुआ मां गुस्से में आ जाती है और वो रिमझिम को डांट लगाती है लेकिन, रिमझिम अब किसी को भी बिना बताए चली जाती है। वही हॉस्पिटल में अमायरा कुछ लोगों को कार्तिक को जान से मारने के लिए कहती जा लेकिन सही समय पर वहां आकर रिमझिम लोगों को मजा चखाती है और उसे समझ भी आता है कि, आखिरकार सभी लोग कार्तिक के पीछे क्यों पड़े हुए है ? समीर भी वही आ जाता है। जिसके बाद अमायरा को बात करते हुए समीर सुन लेता है और उसे पूछता है कहां है कार्तिक ? अमायरा कहती है वो उसका डॉक्टर है। कार्तिक दोस्त नहीं है। रिमझिम कार्तिक को होश में लाने की कोशिश करती है। वही सुनंदा अपने खिलौने से रिमझिम और समीर की जोड़ी बनाती है लेकिन, ये बात बुआ मां को पसंद नहीं आती है और वो कहती है कि, रिमझिम और समीर कभी भी एक नहीं हो सकते है। रिमझिम को कार्तिक होश में आते ही बताता है कि, रिमझिम पर मृत्यु दोष था इसलिए अमायरा ने उसकी शादी करवा दी। रिमझिम अपने सपने को देखने लग जाती है। वही कार्तिक अमायरा के हॉस्पिटल में बात करने की कोशिश करता है। जहां उसे पता चलता है कि, कार्तिक नाम का कोई डॉक्टर नहीं है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अमायरा अब रिमझिम और अपने में किसी एक को चुने के लिए कहती है। जहां, समीर के सामने बड़ा सवाल आ जाता है कि, वो अब क्या करे ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here