32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

रिमझिम 18th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : रिमझिम और कार्तिक की होगी शादी ? बुआ मां का सपना हुआ सच!

रिमझिम 18th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां,अब रिमझिम को लेकर कार्तिक पर फूट चुका है समीर का गुस्सा।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां, रिमझिम समीर के साथ मस्ती करती है और समीर उसे कार्तिक से दूर रहने के लिए कहता है।

अमायरा की नई चाल

दोनों की दोस्ती को देखकर अमायरा रिमझिम को परेशान करने का फैसला करती है। जिसके बाद वो रिमझिम के कमरे में जाकर लिपस्टिक में गम डाल देती है। जिसे रिमझिम मेक अप करे तो उसके लिप बंद हो जाए। ऐसे में अमायरा अपने प्लान को लेकर बहुत खुश होती है। वही दूसरी तरफ घर में नीचे तैयारियां चल रही होती है और सभी लोग रिमझिम की तारीफ करते है कि, किस तरह से रिमझिम ने सब कुछ संभाला है। रिमझिम और अवीक को समीर नीचे बुलाने आता है और लेकिन अवीक नीचे चला जाता है और समीर रिमझिम को नीचे चलने के लिए कहता है। रिमझिम को समझ नहीं आता है अचानक क्या हुआ है ऐसा ? समीर से रिमझिम इशारों में बात करती है और वो बताने की कोशिश करती है कि, उसके लिप चिपक गए है। समीर रिमझिम की मदद करता है और कहता है और गिले कपड़े से उसके लिप्स को हटा देता है।

समीर और कार्तिक की बहस

समीर रिमझिम को नीचे लेकर आता है। जहां रिमझिम आरती गाती है और सभी उसकी तारीफ करते है। अमायरा को समझ आ जाता है कि, रिमझिम की मदद किसी और ने नहीं बल्कि, समीर ने की है। घर में रामायण का प्रोग्राम होता है। जहां अब सीता को लेकर बाते बनती है क्योंकि, सीता अचानक से गायब हो जाती है लेकिन इसमें भी किसी और का नहीं बल्कि अमायरा का हाथ होता है लेकिन सही समय पर सीता कार्तिक बनकर रिमझिम की मदद करता है। जिसके बाद कार्तिक रिमझिम को अपना दोस्त बना लेता है। दोनों की दोस्ती को देखकर समीर काफी ज्यादा जेल्स फील करता है। वही दूसरी तरफ कार्तिक के कमरे में समीर कार्तिक से बात करता है और कहता है रिमझिम सच में बहुत सुंदर है ऐसी जीवनसाथी सिर्फ और सिर्फ कार्तिक ही डिजर्व करता है। समीर को इस बात पर गुस्सा आ जाता है लेकिन वो कुछ कहता नहीं है। जिसके बाद दोनों में चैलेंज लगता है रिमझिम को देखकर समीर का दिल पिघलेगा नहीं है लेकिन तभी रिमझिम सामने आ जाती है और समीर रिमझिम को ही देखता रहता है। ऐसे में, समर शर्त हार जाता है और कार्तिक के सामने उसे नागिन डांस करना होता है। अगले दिन सभी लोग मेहंदी की तैयारियां करते है। जहां, समीर रिमझिम के साथ सपने को देखती है लेकिन कार्तिक उसकी तारीफ करता है और उस पर फूलों की वर्षा करता है। रिमझिम इस हरकत के लिए कार्तिक को मना करती है लेकिन, कार्तिक सुनता नहीं है जिसके बाद समीर का गुस्सा कार्तिक पर फूट जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रिमझिम को लेकर बुआ मां फैसला लेती है कि, अब समीर ने उसकी जिम्मेदारी ली है तो, उसे अब निभानी होगी। जहां वो कहती है कि, समीर को रिमझिम की शादी करवानी होगी।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here