रिमझिम 17th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां,अब अमायरा हो चुकी है रिमझिम से परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां बार – बार रिमझिम को लग रहा होता है कि, उसके कमरे में कोई है लेकिन, वो किसी भी शख्स को पहचान नहीं पाती है। जिसके बाद रिमझिम अपने कमरे में जाती है।
रिमझिम की घर वापसी
रिमझिम के कमरे में आते ही एक शख्स अंदर आ जाता है को रिमझिम को परेशान करता है। लेकिन, तब तक समीर भी वहां आ जाता है और वो कहता है ये घना सिंह का आदमी है लेकिन, असल में वो कार्तिक होता है समीर का दोस्त। दोनों ही सभी के सामने नाटक करते है कि, दोनों एक – दूसरे के दुश्मन है जिसके बाद मिल जुलकर सभी को बताते है। वही दूसरी तरफ, रिमझिम की तारीफ समीर के सामने कार्तिक करता है और कहता है उसकी पत्नी काफी सुंदर है लेकिन, अमायरा वहां आकर कार्तिक को रोकती है और कहती है अमायरा उसकी पत्नी है ना कि रिमझिम। बुआ मां से कार्तिक आशीर्वाद लेता है और बुआ मां बताती है कि, उसे उन्होंने ही बुलाया है क्योंकि ये वेडिंग प्लानर है। ये सुनकर ही समीर के होश उड़ जाते है। कार्तिक वादा करता है हर बार की तरह वो इस बार भी शादी को ग्रैंड करेगा। वही दूसरी तरफ, रिमझिम को इस बात का बुरा लगता है लेकिन वो नजर नहीं आने देती है। कार्तिक रिमझिम को लेकर कहता है कि, अच्छा हुआ रिमझिम अभी सिंगल है क्योंकि, उसका नंबर अभी भी लग सकता है।
समीर और रिमझिम की बहस
समीर कार्तिक की बातों को इग्नोर करता है और उसे काम करने के लिए कहता है। जिसके बाद प्रेम और राजवीर के बीच नज़दीकियां देखने को मिलती है। प्रेम को राजवीर की मां की बात याद आती है जिसके बाद वो बात को समझती है और राजवीर से दूर चली जाती है। राजवीर प्रेम को समझने के लिए उसके करीब नहीं जाता है और इस बीच ही दोनों ही अपने बातों को लेकर एक – दूसरे को समझते है। कार्तिक नीचे आते ही रिमझिम के पैरों में गिर जाता है और उसे शादी के लिए मदद मांगता है। जहां रिमझिम भी सोचती है कि क्या उसकी मदद करनी चाहिए ? समीर के चेहरे पर उदासी देखकर अमायरा पूछती है क्या वो खुश नहीं है ? समीर कहता है कि, अचानक सब हुआ इसलिए वो काफी ज्यादा परेशान है। वही दूसरी तरफ कार्तिक के साथ रिमझिम को मस्ती करता देख अमायरा रिमझिम से बदला लेने का सोचती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रिमझिम से बदला लेने के लिए अमायरा उसके लिपस्टिक में गम लगा देती है। जिसके बाद रिमझिम वो लिपस्टिक यूज़ करती है और अचानक से उसके लिप्स चिपक जाते है। अवीक इस दौरान मस्ती करते हुए आता है लेकिन, समीर उसे ऐसा करने से मना करता है। समीर रिमझिम को नीचे चलने के लिए कहता है लेकिन, वो ये बात बता भी पाती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

