32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

रिमझिम 16th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : रिमझिम की बढ़ी मुश्किलें, समीर ने दी चुनौती

रिमझिम 16th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब रिमझिम को समीर ने दिया है नया चैलेंज।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां रिमझिम को समीर दिया के साथ घर लेकर आता है लेकिन, दिया को देखकर सभी लोग खुश होते हैं बल्कि रिमझिम को देखकर सभी का मन उदास हो जाता है।

रिमझिम की घर वापसी

रिमझिम का भी घर में स्वागत किया जाता है। जहां उसका भाई अवीक उसे देखकर बहुत ही ज्यादा खुश होता है। रिमझिम अवीक से वादा करती है कि, वो अब कही नहीं जाने वाली है अवीक का ख्याल रखने वाली है। जिसके बाद रिमझिम को बुआ मां कहती है कि, रिमझिम को हॉस्टल जाना था वो जा सकती है लेकिन रिमझिम को खाना खा कर ही जाना होगा। ये सुनकर रिमझिम काफी ज्यादा उदास हो जाती है। जिसके बाद रिमझिम को समीर कहता है ऐसा कुछ नहीं होने वाला है अगर रिमझिम का मन है कि, वो इस घर में रहे तो उसे रहना चाहिए। ये बात सुनते ही अमायरा को गुस्सा आ जाता है और वो समीर को दिया हुआ वादा याद करती है। अमायरा समीर को अकेले में बात करने के लिए कहती है। जहां अमायरा इस बात की वजह पूछती है ? अमायरा को समीर समझाता है कि, रिमझिम को बहुत कुछ करना है अभी और जब तक उसका मन करे तब तक वो रह सकती है लेकिन बाद में जा सकती है। ऐसे में अमायरा को समझ नहीं आता है कि समीर क्यों ऐसा कर रहा है ?

समीर की चुनौती

समीर घर में अवीक के हाथों सभी को गिफ्ट देता है जिसके बाद अवीक रिमझिम को देता है लेकिन रिमझिम लेने से मना कर देती है क्योंकि, रिमझिम को ऐसा लगता है कि, समीर उसे भीख दे रहा है। लेकिन रिमझिम की बात को अवीक समझता है और रिमझिम कहती है उसे कमाना होगा वो खुद कमा लेगी। जिसके बाद घर में राम नवमी की तैयारियां चल रही होती है और ये तैयारी का सारा काम समीर रिमझिम को देता है। अमायरा को उम्मीद होती है कि, समीर उसे ये काम देगा लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। जिसके बाद रिमझिम इस काम को लेकर पूरे मन से तैयारी करती है। अमायरा ये बात समीर को कहती है कि आखिरकार उसे ये सब करने की क्या जरूरत थी ? अगर रिमझिम ने गलती कर दी तो ? समीर कहता है उसे विश्वास है वो नहीं करेगी लेकिन ऐसा किया तो, वो रिमझिम के गले से वो लॉकेट ले लेगा। ये बात अमायरा को अच्छी लगती है। क्योंकि रिमझिम के गले में लॉकेट बेहद ही ज्यादा खास होती है। वही दूसरी तरफ सुनंदा बुआ मां को परेशान करती है क्योंकि, उसने रिमझिम को काफी ज्यादा परेशान किया था। बुआ मां सुनंदा को बुरा भला कहने जाती है लेकिन सही समय पर रिमझिम वहां आ जाती है और उसे बचा लेती है। बुआ मां दर जाती है कि, कही कुछ ये सच ना बता दे। जिसके बाद बुआ मां बात को टाल देती है और रिमझिम सुनंदा को लेकर वहां से चली जाती है। अमायरा समीर के सामने ही सोचती है कि, कुछ करना होगा जिसे रिमझिम का ये लॉकेट उसे ले लिया जाए।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रिमझिम अपने कमरे का समान बिखरा हुआ देखती है जिसे, वो अपने कमरे अंजान शख्स को देखती है। रिमझिम को पता चल जाता है ये घना सिंह का आदमी है। जिसके बाद समीर भी कमरे में आता है और दोनों में जमकर बहस हो जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here