32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

रिमझिम 13th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : समीर का सच आया सभी के सामने, दिया हुई आजाद

रिमझिम 13th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब समीर और रिमझिम का प्लान होता है कामयाब।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां, रिमझिम समीर को पहचान लेती है। लेकिन जिस तरह से अचानक समीर आया हुआ होता है उस वजह से रिमझिम डर जाती है।

रिमझिम और समीर का अनोखा रिश्ता

लेकिन समीर अपने चेहरे से नकाब हटा देता है। जहां वो देखती है कि, ये कोई शेख नहीं बल्कि समीर है। समीर रिमझिम को सारा सच बता देता है कि किस तरह से उसने सभी लोग के साथ मिलकर ये प्लान बनाया हुआ था। बाहर राजवीर जीजी सा को अपने बातों में उलझा कर रखा होता है। जिसे, रिमझिम और समीर अपने प्लान को अंजाम दें। जीजी सा के कमरे में आते ही समीर और रिमझिम की नजदीकियां देखने को मिलती है। लेकिन ये सिर्फ समीर और रिमझिम का नाटक होता है जिसे जीजी सा को पता चल पाए कि ये सब हकीकत में हो रहा है। रिमझिम समीर के सर लिपस्टिक के निशान बना देती है। जिसे सभी को ये बात सच भी लगने लग जाती है। समीर कहता है अब वो रिमझिम को यहां से लेकर जाने के लिए आया है लेकिन समीर के साथ रिमझिम जाने से मना करती है और उसे फर्ज याद दिलाती है कि, रिमझिम जैसी कई औरतें है यहां पर जो किसी ना किसी की शिकार होगी। इसलिए उसे सबकी जान बचानी होगी।

समीर का प्लान

समीर रिमझिम का प्लान समझ जाता है और रिमझिम दिया को ले जाने की बात करती है। जहां, अब जीजी सा को लगता है उसका प्लान कामयाब हो गया है लेकिन असल में समीर और रिमझिम का दूसरा प्लान चालू होता है। जाते – जाते रिमझिम को समीर कहता है उसे इंतजार करना होगा। वही दिया वीडियो कॉल के जरिए सभी को बताती है कि, आज वो सिर्फ रिमझिम की वजह से बच पाई है इसलिए रिमझिम की जान बचना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। बुआ मां को इस बात पर गुस्सा आता है और प्रताप इस बीच फिर से कहता है कि, उसका प्लान फेल हो गया है। समीर दिया को लेकर घर आता है। जहां अमायरा अब समीर को आराम करने के लिए कहती है लेकिन, वो मना करता है क्योंकि अभी भी उसे रिमझिम को बचाना है। समीर अमायरा से अपने राजा सा होने के फर्ज को निभाने की बात करता है जिसके बाद वो कहता है रिमझिम को वो किसी भी तरह बचा लेगा। घर आते ही समीर और दिया दोनों ही प्लान बनाते है पुलिस और सभी को लेकर जीजी सा की वो सभी पोल खोलेंगे। वही रिमझिम के साथी को काफी ज़्यादा परेशान किया जाता है। जहां, वो कहती है उसे अभी कही नहीं जाना है। लेकिन रिमझिम समझाती है कि, सही समय पर आकर समीर सभी को बचा लेगा।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रिमझिम शेख को मजा चखाने के लिए बेहोशी वाला ज्यूस बनाती है जिसे पीकर ही शेख की हालत खराब होने वाली होगी। वही दूसरी तरफ समीर सोचता है बस रिमझिम को अब थोड़ा वक्त ही इंतजार करना है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here