30 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026

रिमझिम 11th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : रिमझिम का नया प्लान, समीर हुआ परेशान

रिमझिम 11th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां, अब रिमझिम हो चुकी है परेशान क्योंकि, कार्तिक से जुड़े उसे सच का हो गया है अंदाजा।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां राजवीर रूप से बुके ले लेता है और उसे कहता है कि, रूप और दोनों अपनी जिदंगी आराम से आगे बिताएंगे। वही समीर वहां से रूप को चलने के लिए कहती है क्योंकि, राजवीर कही ना कही उसका सच सभी के सामने ला सकता है।

रिमझिम का शक

घर आते ही रिमझिम कार्तिक के प्लान को अंजाम देने की कोशिश करती है। जहां, वो चोर के भेष में अलमारी खोलती है लेकिन उसे खोलने के बाद रिमझिम को उसमें अपनी शादी के गहने नजर आ जाते है। वही, दूसरी तरफ अमायरा और बुआ मां पता लगाना चाहते है कि, घर में कौन सा शख्स था वो रिमझिम की मदद कर रहा था ? कही पोटली का सच उसके सामने तो नहीं आ गया है ? बुआ मां स्केच देती है बनाने के लिए जहां, स्केच कार्तिक की फोटो का बन जाता है और उसे कही ना कही लगने लग जाता है कि, कार्तिक रिमझिम के पास पहुंचने की कोशिश कर रहा है।

रिमझिम ने लाया गहने का सच सभी के सामने

रिमझिम गहने का सच सभी के सामने लेकर आना चाहती है। जहां कार्तिक को लेकर सभी की वो गलतफहमी भी दूर करना चाहती है। रिमझिम जोर से बर्तन का आवाज करती है और ऐसे में, चोर को पकड़ने के लिए समीर बाहर आता है लेकिन जब तक रिमझिम समीर के पकड़ में आती तब तक समीर पर रिमझिम सांप फेंक देती है जिसे समीर डर जाता है और रिमझिम वहां से भाग जाती है बैग छोड़कर। रिमझिम और सभी घर वाले नीचे आते है समीर को देखने के लिए अचानक क्या हुआ है ? तभी रिमझिम कहती है बैग में पक्का चोरी का समान होगा और ये बात सच होती भी है। रिमझिम के गहने उसमें होते है और समीर बुआ मां और अमायरा से सवाल करता है कि, कैसे गहने बाहर आ गए है ? उन्होंने कहा था चोरी हो गए है ? अमायरा बहाना बनाती है कि, शादी का घर था तो ध्यान नहीं दिया गया होगा। वही दूसरी तरफ रिमझिम, काफी खुश होती है। वही राजवीर अपना नाटक रूप के साथ कंटिन्यू करता है। वही दोनों का नाटक समीर और रिमझिम देखते है और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती है। समीर को दूर कर रिमझिम वहां से चली जाती है। बुआ मां कहती है अब अगर कार्तिक रिमझिम तक पहुंचा सही नहीं होगा इसलिए उसे सबसे पहले कार्तिक का पता लगाना होगा।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रिमझिम अपने ही घर में चोरी करने का नाटक करती है जिसके बाद समीर कुछ आवाज सुनकर बाहर आता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here