26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन्नत 7th जनवरी 2026 रिटेन अपडेट : मन्नत और विक्रांत की हुई बहस, सच आया सबके सामने ?

मन्नत 7th जनवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां मन्नत और विक्रांत के सामने दुआ को लेकर सच सामने आता है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत दुआ के लिए प्रार्थना करती है कि, उसे कुछ भी ना हो बस सब ठीक हो जाए।

मन्नत हुई परेशान

मन्नत और दुआ के लिए नीतू परेशान हो जाती है। जहां वो भगवान से प्रार्थना करती है कि, अगर उसकी दुआ को लेकर भगवान ने कुछ फैसला लिया है तो, जवाब देना होगा उसे। नीतू को बाबा जी आशिर्वाद देते है और इस आशीर्वाद पर नीतू और रॉनी को भरोसा हो जाता है। दूसरी तरफ विक्रांत की मदद दुआ करती है उसे बचाने के लिए। जहां विक्रांत को दुआ अपना नाम बताती है और विक्रांत को दुआ में मन्नत नजर आती है। जिसके बाद वो काफी इमोशनल हो जाता है। लेकिन यशिका बात करती है और दुआ उसे रोकती है ये कहकर कि, दुआ ने उसे बचाया है ना कि, ये यशिका ने। विक्रांत दुआ से उसके मां – पापा के लिए पूछता है और दुआ विक्रांत से झूठ कह देती है कि, उसके पेरेंट्स उसे जाने देते है क्योंकि उसका कंपटीशन है और दुआ विक्रांत के लिए ही मुंबई जा रही है। मन्नत को सोशल मीडिया पर दुआ का अकाउंट नजर आता है जिसके बाद उसे कंपटीशन का भी पता चलता है।

मन्नत और विक्रांत की मुलाकात

मन्नत दुआ के लिए परेशान हो जाती है। जिसके बाद विक्रांत उसे नंबर मांगता है ताकि वो बात कर सके। दुआ अपने बाबा का नंबर दे देती है और धैर्य क्रेडिट कार्ड बेचने वाले का नंबर समझ बैठता है। जिसके बाद धैर्य और विक्रांत में बहस हो जाती है और दुआ विक्रांत को समझाती है कि उसके पापा बहुत अच्छे है। दुआ की आवाज धैर्य को सुनाई दे जाती है और फोन लेकर वो बात करने की कोशिश करती है लेकिन तब तक दुआ के हाथ से फोन गिर जाता है। विक्रांत का गुस्सा दुआ पर फूट जाता है कि दुआ को मैनर्स नहीं है बात करने लिए। धैर्य उस नंबर को ट्रेस करता है और मन्नत उस बस तक पहुंच जाती है। जहां दुआ से मन्नत मिलती है और दुआ मन्नत से मांगती है माफी। वही विक्रांत की मुलाकात मन्नत से होती है। जैसी देखकर दोनों हैरान हो जाते है। दुआ अपनी मां के बारे में बताती है कि, ये मन्नत खन्ना है उसकी मां। विक्रांत दुआ को अपनी बेटी मानता है लेकिन, मन्नत ये बात मानने से इंकार कर देती है। जिसके बाद धैर्य को वो दुआ का पापा बताती है। विक्रांत दुआ को वहां से लेकर चले जाता है और मन्नत को धमकी देता है कि दुआ उसकी बेटी है। मन्नत झूठ बोल रही है। ऐसे में मन्नत एक बार फिर तड़प जाती है दुआ के लिए।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत अपने वकील को दुआ के पेरेंट्स पर केस करने के लिए कहता है। वही मन्नत दुआ को ढूंढते – ढूंढते आती है। जहां उसे विक्रांत की आवाज सुनाई देती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें