26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन्नत 5th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : युवी हुआ घर से फरार, मन्नत ने बचाई युवी की जान

मन्नत 5th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां विक्रांत अब युवी को लेकर परेशान हो जाता है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत युवी से होती है। जहां विक्रांत यूवी को लेकर परेशान होता है और सोचने लग जाता है कि, उसने बहुत ही बुरी तरह यूवी को डांट लगाई है। आरजू और यशिका दोनों के बीच विक्रांत को लेकर बहस हो जाती है।

मन्नत हुई परेशान

जहां विक्रांत अपने काम के लिए बाहर जाता है और यशिका मल्ला को कहती है कि उसका सपना मन्नत बुरी तरह तोड़ने वाली है। लेकिन यही बात मल्ला यशिका के लिए भी कहती है। युवी को लेकर यशिका नया प्लान बनाती है और कहती है युवी को कि विक्रांत को उसे नहीं डांटना चाहिए। युवी के सामने यशिका फोन पर बात करने का नाटक करती है। जहां वो कहती है कि बच्चा घर से भाग गया ? अब इसके मां – बाप को समझ आयेगा कि उसने डांट लगाकर क्या कुछ कर दिया है ? युवी यशिका की बात को सुनता है और घर छोड़कर जाने का फैसला करता है। वही दूसरी तरफ मन्नत धैर्य से कहती है इंदौर में उसका परिवार बन गया है जो हमेशा उसका साथ देता रहता है।

युवी हुआ किडनैप ?

मन्नत की बात से धैर्य अग्री करता है। वही बंटी और दुआ दोनों ही युवी को लेकर उसका मजाक बनाते है। लेकिन मन्नत दोनों को ऐसा करने से मना कर देती है और कहती है सभी से अच्छे से मिलकर रहना चाहिए। युवी अपने घर से चले जाता है लेकिन बीच में ही उसे यशिका रोक देती है ताकि युवी आसानी से निकल जाए। युवी के निकलते ही यशिका अपने भाई को उस पर नजर रखने के लिए कहती है क्योंकि वो लॉटरी है उसकी। युवी पर उसका भाई नजर रखता है। जहां थक हार कर युवी एक गाड़ी में बैठ जाता है और सो जाता है। अगली सुबह युवी को समझ नहीं आता है कि, युवी कहां आ गया है ? यशिका के भाई को समझ नहीं आता है वो कहां चला गया है ? गाड़ी से निकल युवी रोना शुरू कर देता है। वही विक्रांत घर में देखता है। जहां युवी कही उसे नजर नहीं आता है। युवी बीच सड़क पर गिर जाता है। जहां मन्नत उसे उठाती है और देखती है ये कोई और नहीं बल्कि युवी है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत को पता चलता है मन्नत घर युवी को लेकर आई हुई है। जहां अचानक मन्नत को खांसी आने लग जाती है और विक्रांत उसे घर के अंदर आने के लिए कहता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें