मन्नत 3rd फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब हो चुकी है मन्नत और विक्रांत में बहस।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां, मन्नत सिन्हा से मिलने के लिए जाती है क्योंकि उसे कुछ पैसों की जरूरत होती है।
मन्नत और विक्रांत की मुलाकात
ऐसे में विक्रांत का मैनेजर मन्नत से मिलता है और कहता है वो लेकर जाएगा जिसे मन्नत की मदद हो जाएगी। जाने अंजाने में मन्नत वापस से विक्रांत के पास चली जाती है। जहां विक्रांत को पता चलता है कि मन्नत सिन्हा से पैसे लेने आई हुई होती है। विक्रांत मन्नत पर तरह – तरह के आरोप लगाता है कि, किस तरह से उसने धोखा दिया हुआ है। पैसों के ऊपर मन्नत ने कभी भी किसी भी चीज को नहीं देखा है। मन्नत विक्रांत को ये सब बहस करने से रोकती है और कहती है विक्रांत को है चीज के लिए सबूत की जरूरत है जहां उसका प्यार और भरोसा एक कपट है। इतने में ही विक्रांत दुआ को लेकर मन्नत की परवरिश पर सवाल उठाता है और कहता है किस तरह की उसकी बेटी है ?
मन्नत का फूटा गुस्सा
मन्नत तरह – तरह से विक्रांत को जवाब देती है और बातों ही बातों में यूवी का वीडियो बता देती है। जिसे विक्रांत के सामने यशिका और यूवी का सच आ जाता है और मन्नत रिश्ते को संभालने की नासियत विक्रांत को देती है। मन्नत अंदर से पूरी तरह टूट जाती है। जहां उसे रॉनी का फोन आता है और रॉनी पैसों को लेकर पूछता है लेकिन मन्नत रॉनी की बात को टाल देती है। वही घर आते ही मन्नत विक्रांत की बातों को याद करके इमोशनल हो जाती है। जहां धैर्य उसे समझाने की आता है कि, परिस्थिति अभी सही नहीं है लेकिन, आगे ठीक हो जाएगी। विक्रांत यशिका और यूवी पर अपना गुस्सा निकालता है और कहता है दोनों की वजह से आज मन्नत के सामने उसका सिर झुका हुआ है। मन्नत को धैर्य गहरी सांस लेने को कहता है और टेंशन फ्री होने के लिए कहता है। इस बीच मन्नत धैर्य और विक्रांत को लेकर सोचने लग जाती है। दोनों भाई है लेकिन कितना फर्क है दोनों में।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत अपने आदमियों को मन्नत पर नजर रखने के लिए कहता है और पता करने के लिए कहता है कि उसे इतनी बड़ी रक्कम क्यों चाहिए ? मुंबई में एक बार फिर से विक्रांत और मन्नत की होती है मुलाकात।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

