मन्नत 28th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब विक्रांत हो चुका है युवी को लेकर परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत युवी और विक्रांत से होती है। जहां युवी से विक्रांत पूजा का काम करने के लिए कहता है लेकिन युवी जानबूझ कर चावल गिरा देता है।
मन्नत हुई इमोशनल
युवी विक्रांत को सॉरी कहता है लेकिन विक्रांत उसे शांत रहने के लिए कहता है। युवी वहां से चला जाता है विक्रांत भगवान से माफी मांगता है। वही इस बीच मल्ला युवी को लेकर चली जाती है और मन्नत अपने मिशन के लिए सलूजा मेंशन आती है। जहां वो ऐश्वर्या, विशाखा और मल्ला के कमरे को देखती है। जहां, मन्नत सारे दरवाजे को लॉक देखती है और उसे समझ आ जाता है कही ना कही तीनों को भनक हो चुकी थी मन्नत वहां आने वाली है ? मन्नत को लेकर ऐश्वर्या कॉम्पटीशन में आती है और सभी से कहती है अब यहां आ गए है लेकिन मन्नत नहीं आई है ? विशाखा कहती है उसे वहां भी कुछ नहीं मिलने वाला है क्योंकि सारे दरवाजे उसने लॉक कर दिए हुए है।
ऐश्वर्या की मुसीबत
कमरे में आते हुए देख विक्रांत भी ऊपर आता है क्योंकि उसके कपड़े खराब हो गए थे। मन्नत को समझ नहीं आता है कि, वो कहां जाए जिसकी वजह से वो विक्रांत के ही कमरे में चली जाती है। वही मल्ला कंप्टीशन स्टार्ट करती है और यूवी को जो फटाखे दिए होते है उसे युवी को भी दुआ के कीचन में सेट करना होता है। मल्ला याद करती है किस तरह से उसने युवी को बताया कि बॉम वहां सेट करना है और उसके बाद कुछ भी होगा उसे बिल्कुल शांत रहना क्यूंकि विक्रांत चिल्लाया भी तो, उसे समझ आ जाएगा कि, उसने गलती की है। ऐसे में दुआ अपना ग्राइंड चालू करती है जिसमें थोड़ी आग लग चुकी होती है। वही दूसरी तरफ कमरे में विक्रांत कपड़े चेंज कर रहा होता है लेकिन मन्नत वहां से जाने की कोशिश करती है। जहां विक्रांत उसे देख लेता है और यहां आने की वजह पूछता है मन्नत चार्जर कहती है लेकिन विक्रांत को ये झूठ लगता है। मन्नत कहती है उसे भरोसा कब था ही जो आज होगा ? इस दौरान मन्नत गिरने वाली होती है और विक्रांत उसे बचा लेता है। दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। लेकिन तभी मन्नत को धैर्य का फोन आता है और विक्रांत ये देख लेता है जिसके बाद मन्नत का हाथ विक्रांत छोड़ देता है। धीरे – धीरे फटाखे में आग बढ़ती जा रही होती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धैर्य मन्नत से कहता है उसे समझ नहीं आ रहा है ग्रिल्ड के अंदर फ़टाके किसने डाले है ? ऐसे में मन्नत विक्रांत पर चिल्लाती है और कहती है हमारी बेटी को कुछ हो जाता तो ?
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

