30 C
Mumbai
शनिवार, दिसम्बर 6, 2025

मन्नत 24th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट : विक्रांत के सामने आया सच, धैर्य का फूटा गुस्सा

मन्नत 24th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत विक्रांत को अपनी बात समझाने की कोशिश करती है लेकिन विक्रांत उसकी बात नहीं सुन रहा होता है।

क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?

एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां शालिनी कहती है मन्नत से कि अब दोनों कोशिश भी करेंगे तभी ये बंधन नहीं टूटने वाला है। मन्नत और विक्रांत के फेरे की रस्म शुरू हो जाती है। जहां, मन्नत के विक्रांत साथ जीने मरने की कसम खाता है। लेकिन इस बीच ही इन्वलॉप मल्ला वही मंडप में रख देती है। जहां वो बार – बार विक्रांत के पैरों में लग रहा होता है।

मन्नत की बढ़ी चिंता?

मन्नत और विक्रांत के बीच एक इमोशनल मोमेंट देखने को मिलता है और वही, पांचवें फेरे में मन्नत आगे आती है। जिसके बाद वो इन्वॉलप उठाने के लिए विक्रांत आता है और उसे पंडित फेरे पूरे करने को कहते है। दादी वो इन्वलॉप उठा लेती है। जहां से विशाखा और उसके बच्चों की तस्वीर निकल जाती है। धैर्य विशाखा को कमरे से खोल देता है और पीछे गेट से साथ चलने की कोशिश करता है। विशाखा कहती है उसे एक बार दूल्हे के सहरे में देखना है। लेकिन धैर्य मना करता है और उसे जेल जाने की धमकी देता है। दादी को समझ नहीं आता है कि उसमें है क्या ? नीतू की नजर इन्वलॉप में रहती है और वो रॉनी को कहती है उसे अब डर लग रहा है। प्रोजेक्टर का बटन दादी अंजाने में चालू कर देती है। जिसके बाद विशाखा रॉनी और नीतू का वीडियो सामने आ जाता है।

विक्रांत के सामने आया सच

विक्रांत फेरे के वक्त उस वीडियो को देखने लग जाता है और विशाखा उसे अमन नाम कहकर पुकारती है। ऐसे में विक्रांत को उसका अतीत याद आ जाता है। धैर्य प्रोजेक्टर तोड़ देता है। वही विशाखा मन्नत पर आरोप लगाना शुरू कर देती है। ऐसे में मन्नत विक्रांत को अंदर ले जाने की बात करती है। लेकिन विशाखा मना करती है। विशाखा कहती है वो सच नहीं बताने वाले थी। इसलिए वो जा भी रही थी। मल्ला इस बात पर विशाखा का साथ देती है। विशाखा कहती है मन्नत ने उसे कमरे में बंद कर दिया था। ये इल्जाम के लिए मन्नत से विक्रांत जवाब मांगता है लेकिन, ये इल्जाम श्रुति अपने पर ले लेती है और कहती है उसके लिए खून से ज्यादा अपनों के रिश्ते मायने रखते है। विक्रांत कहता है आप कहना क्या चाहती है ? मैं रॉनी और नीतू का बेटा नहीं हूं ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत से विक्रांत सवाल करता है क्या विशाखा सच कह रही है ? मन्नत कहती है उनकी बात में सिर्फ एक ही बात सच है कि वो आपकी मां है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

 

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें