26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन्नत 16th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : दुआ के लिए मन्नत हुई परेशान, विक्रांत आया अपनी मां से मिलने

मन्नत 16th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत और दुआ नीतू के लिए हैं परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत को पंडित जी दुआ को लेकर काफी कुछ कहते है और इस चीज से मन्नत हो चुकी है परेशान।

यशिका का ड्रामा

आरज़ू होर्डिंग को देखकर परेशान हो जाती है और उसे लगता है अगर दुआ यहां आई तो, दुआ के साथ मन्नत भी आएगी और मन्नत का आना मतलब सबकी बर्बादी। वही आरज़ू मुंबई से चले जाने की बात करती है लेकिन मल्ला और विशाखा ऐसा करने से मना करते है क्योंकि, मल्ला नहीं चाहती है कि, ऐश्वर्या कही भी जाए और कल के खास दिन पर मेजबानी में पार्टी भी रखी जा रही होती है। विक्रांत अपनी मां को लेकर बहुत परेशान होता है उसे बार – बार लग रहा होता है कि, नीतू को उसकी जरूरत है। नीतू की तबियत खराब होना शुरू हो जाती है। जहां दुआ नीतू को देखकर परेशान होती है। लेकिन रॉनी नीतू की हालत को देखकर उसे कहता है कब तक वो उसका इंतजार करेगी ?

विक्रांत की मुसीबत

जो हो चुका है उस बात का इंतजार उसे नहीं करना चाहिए। रॉनी नीतू के लिए इमोशनल हो जाता है। वही मन्नत और धैर्य को समझ नहीं आता है कि, वो कब और कहां से पैसे लेकर आएगी ? दुआ अपनी मां से कहती है वो जरूर पैसे लेकर आएगी। यशिका युवी के मूड को ठीक करने को की बात करती है और आरज़ू सोच लेती है। वो किसी भी तरह यशिका के सच का पता लगाकर रहने वाली है। दुआ मन्नत के साथ बाहर आती है। जहां बंटी उसे हार्डिग देखने को कहता है। लेकिन तब तक मन्नत को फोन आ जाता है और वो वहां से चली जाती है। यशिका पार्टी कैंसिल करने की बात करती है लेकिन, मल्ला और विशाखा मना करते है। विक्रांत कहता है पार्टी होगी। क्योंकि युवी का मूड उसे ही ठीक होने वाला है।

दुआ की मुसीबत

मन्नत और धैर्य से दुआ कहती है नानी मां के लिए किसी ना किसी को भेजेंगे भगवान उसे विश्वास है। मंदिर में दुआ प्रार्थना करती है और दुआ को देखकर धैर्य कहता है इसमें मुझे मन्नत की छवि नजर आती है। वही दुआ सभी को प्रसाद देती है और तब तक विक्रांत भी वहां आ जाता है। दुआ को गिरने से विक्रांत बचा लेता है। विक्रांत को अपने बिजनेस का लॉस नहीं करना होता है इसलिए उसे दुआ को रखना होगा कंपटीशन में। विक्रांत मन्नत से दुआ को मांगता है। जिसे सुनकर सभी हैरान हो जाते है। बंटी दुआ को लेकर वही जाता है। जहां उसकी होर्डिंग लगी होती है। दुआ को समझ नहीं आता है ये क्या हो गया है ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, दुआ का चेहरा होर्डिंग पर देख कर सभी हैरान हो जाते है। जहां विक्रांत कहता है अब उसे कंपटीशन में आना होगा। वही मन्नत ये सारी चीजों के लिए मना कर देती है और कहती है ये सब से उसकी बेटी का कोई वास्ता नहीं है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें