मन्नत 12th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब विक्रांत हो चुका अपनी मां को देखकर इमोशनल।
प्रीकैप: एपिसोड की शुरुआत ऐश्वर्या राय सिंह से होती है। जहाँ विशाखा और मल्ला के साथ मिलकर ऐश्वर्या विक्रांत और मन्नत को अलग करने का प्लान करती है। जहाँ ऐश्वर्या कहती है कि सालों पहले की मेहनत वो ऐसे ही खराब नहीं कर सकती है। जिसके लिए अब मन्नत का प्लान खराब उसे करना होगा।
विक्रांत हुआ इमोशनल
ऐश्वर्या सभी को बताती है कि किस तरह से मन्नत के पैसे को लेना और उसे परेशान करना है। मल्ला मन्नत के रिक्शा के नंबर को नोट करके ऐश्वर्या को भेज देती है। वही दूसरी तरफ विक्रांत नीतू से मिलने के लिए हॉस्पिटल जाता है। जहाँ मन्नत और विक्रांत की राहे मिलने वाली होती है लेकिन मन्नत सही समय पर वहां से निकल जाती है। विशाखा और मल्ला को चिंता होती है कि बस कैसे भी ये काम हो जाए। विक्रांत अपनी माँ नीतू को देखता है। जहाँ उसे कुछ पुराने पल याद आते रहते हैं। वही अपनी माँ की हालत विक्रांत से देखी नहीं जा रही होती है। नीतू की तबियत अचानक खराब हो जाती है। जहाँ विक्रांत काफी ज्यादा परेशान हो जाता है।
धैर्य और विक्रांत का मिलन
नीतू की हालत धीरे – धीरे ख़राब हो रही होती है और दुआ को अचानक चिंता होने लग जाती है। विक्रांत इस बीच ही अपने इमोशनल मोमेंट में खुद को संभाल नहीं पाता है। जहाँ विक्रांत को धैर्य स्पोर्ट करता है। वही विक्रांत वहां से जाने की कोशिश करता है। लेकिन दुआ तब तक धैर्य को बुलाती है क्यूंकि नीतू की तबियत ज्यादा खराब हो रही होती है। धैर्य नीतू के पास चला जाता है। मन्नत को शक होता रहता है कि कोई शक उसका पीछा कर रहा है लेकिन उसे अपना यह वहम लगता है। मल्ला मन्नत के ओला ड्राइवर को बेहोश कर देती है। ये कहकर कि वही मन्नत है। ऐसे में मन्नत गाड़ी में बैठ जाती है लेकिन गाड़ी कोई और नहीं बल्कि मल्ला चला रही होती है। मन्नत को धैर्य का फ़ोन आता है जहां धैर्य उसे अपना ख्याल रखने को कहता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में खास ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत से बदला लेने के लिए ऐश्वर्या और मल्ला दोनों ही मन्नत से पैसे का बैग लेने की कोशिश करते है। जहाँ ऐश्वर्या कुछ हद तक बेनकाब भी हो जाती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

