32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन सुंदर ७ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: रूही-स्पर्श और नहार-शीतल की शादी हुई पक्की

मन सुंदर के शनिवार के एपिसोड में नहार रूही को गिरने से बचा लेता है और पूछता है कि उसे खुद का कुछ ख्याल नहीं क्या। वह देख रही है कि स्टूल टूटा है फिर भी चढ़ गई ऐसा क्या निकालना था उसे? रूही कहती है वह गिरे या मरे उससे उसका क्या मतलब? आपने तो मुझे शादी के लिए मुबारकबाद भी दे दी।

नहार कहता है सही है मुझसे क्या मतलब लेकिन जिससे तुम्हारी शादी होने वाली है उसके लिए तुम्हे बचाया। वरना अगर तुम गिर जाती तो तुम्हे चोट लगती और उसे दर्द होता। नहार ने कहा तुम जो भी करो मुझसे कोई मतलब नहीं।

रूही की नज़र एक सीडी पर जाती है और स्पर्श और बिट्टू घर में प्रोजेक्टर पर फ़िल्म लगा रहे होते हैं कि फ़िल्म की जगह रूही और नहार की शादी का वीडियो चल जाता है। इससे स्पर्श के सामने उन दोनों के रिश्ते की सच्चाई आ जाती है।

दरअसल, रूही ने ही बिट्टू के साथ वह सीडी बदली थी। ताकि स्पर्श के सामने नहार और उसके रिश्ते की सच्चाई सामने आ सके।

यह देखकर सोनी और सुमित्रा चिन्ता में आ जाते हैं। सुमित्रा गुस्से में प्रोजेक्टर गिरा देती है और स्पर्श भागकर अपने कमरे में चला जाता है। रूही आकर उसे समझाती है कि ऐसा नहीं है। स्पर्श कहता है अब मुझे पता चला कि क्यों तुम नहार सामने घूंघट करती थी और पुष्कर से जयपुर नहीं आना चाहती थी।

वहीं, रूही ने कहा कि अगर इस सच्चाई के बाद वह यह शादी तोड़ना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है। ऐसा कहकर वह चली जाती है। रात को रूही और नाहर एक दूसरे के बारे में सोच रहे होते हैं। नहार सोचता है कही रूही जानकरके तो स्पर्श के सामने हमारी शादी की सच्चाई लाना चाहती थी?

अगले दिन स्पर्श रूही के लिए बुके लेकर आता है तो रूही उससे पूछती है कि यह सब क्या है? स्पर्श अपने कल के बर्ताव के लिए उससे माफी मांगता है।

फ्लैशबैक में पता चलता है कि सुमित्रा रात को स्पर्श के कमरे में गयी थी और उसने उससे कहा था कि तुम कई दिन से मेरे घर में रह रहे हो तो तुम्हे एक सच्चाई नहीं पता है कि नहार और रूही की शादी से पहले नहार और शीतल का एक संबंध था जिससे बिट्टू हुआ था।

यह सोचकर स्पर्श रूही से कहता है कि उसे कोई दिक्कत नहीं है और अब वह रूही से शादी करने के लिए तैयार है। यह सुनकर नहार शीतल का हाथ थामकर उससे कहता है कि जिस दिन और जिस मंडप पर रूही और स्पर्श की शादी होगी हैं भी उसी मंडप पर शादी करेंगे।

उसी समय पूनम ढोल बाजे के साथ उनके घर आती है और सुमित्रा जी और सभी लोगों को बधाई देती है। वह कहती है कि आज ही हमें हल्दी और मेहंदी करके कल ही चारों बच्चों की शादी कर देनी चाहिए।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here