31.3 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026

मन सुंदर ६ मार्च २०२६ रिटन अपडेट: शीतल को मारने की कोशिश में अवनी गयी जेल

मन सुंदर के शुक्रवार के एपिसोड में नहार को यकीन नहीं होता कि उसने शीतल को मारा है। वह शीतल से कहता है कि उसकी बहन किसी को मारने की कोशिश नहीं कर सकती। शीतल ने उससे कहा कि उसे कोई आंखों का धोखा नहीं हुआ है।

नहार अवनी से कहता है कि वह ऐसा नहीं कर सकती। समर ने नहार से कहा कि अवनी ने सभी के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पोलिस ने कहा है कि अवनी को अरेस्ट किया जाएगा क्योंकि उसने शीतल को मारने की कोशिश की है। इंस्पेक्टर अवनी को ले गयी वहीं सोनी ने सुमित्रा से कहा कि वह उसकी बेटी को बचा ले।

उसी समय बिट्टू वहां आकर सुमित्रा से बात करने लगा लेकिन उसने उसे धक्का मार दिया। बिट्टू ने शीतल से सवाल किया कि दादी ने आखिर उसे धक्का क्यों मारा तभी शीतल ने उसे चुप करवाया।

सुमित्रा ने शीतल को और रोमिल को घर से निकल जाने को कहा। शीतल ने सुमित्रा को बिट्टू के खिलौने वाली छिपकली दिखाई और उससे कहा कि वह गिरगिट के जैसे रंग बदलती है और आज इतने महीनों के प्यार के बाद आपको बिट्टू खचरा लगता है।

शीतल बिट्टू को लेकर बाहर जा रही थी कि रूही ने उसे रोक लिया और नहार ने भी कहा कि बिट्टू बहुत मासूम है जो भी कुछ हुआ उसकी क्या गलती है? शीतल ने कहा कि हमसे ज्यादा तो रूही ने सहन किया है।

शीतल ने रूही को गले लगाकर कहा कि कोई और भी है घर में जो नहार और आपको अलग करना चाहता है इसीलिए उसे पहचानिए।

नहार ने शीतल से कहा कि बिट्टू को ज़िम्मेदारी मैंने ली थी उसके भविष्य की तो मुझे अपना वादा निभाने दो और बिट्टू को यहां रहने दो। शीतल ने बिट्टू से कहा कि वह घर से जाएगी और उससे मिलने आएगी।

बिट्टू ने उससे कहा कि वह भी यहां रह जाये? शीतल ने बिट्टू से वादा किया कि वह एक बड़ा सा घर बनाकर उसे अपने साथ ले जाएगी। तभी नहार ने बिट्टू को अपने कमरे में जाकर रहने को कहा।

शीतल रोते हुए घर से बाहर निकल गयी और सुमित्रा वापस से नहार और रूही के बीच आ गयी। अगले दिन सुमित्रा ने कहा कि उसने नहार के लिए मन्नत मांगी थी कि वह जेल से आ जायेगा तो हम होली मनाएंगे।

इसी को सुनकर सोनी गुस्सा हो गयी तो नहार ने कहा कि वह अभी समर के साथ जाएगा और अवनी के लिए अच्छा वकील करेगा।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here