30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन सुंदर २ जनवरी २०२६ रिटन अपडेट: दादी ने नहार और शीतल की सगाई की करी घोषणा

मन सुंदर के शुक्रवार एपिसोड में नहार और राहत यानी रूही एक साथ डांस करते नज़र आते हैं। दोनों ऐसे डांस करते हैं मानो एक ही में खो गए। शीतल और दादी उन्हें डांस करते देखते हैं वहीं गुस्से में आकर दादी म्यूजिक बंद कर देती है।

दादी जाकर नहार और राहत का हाथ हटा देती है और उसे शीतल के पास ले जाती है। रूही सोचती है कि दादी इन दोनों को साथ में बीच पार्टी में क्यों खड़ी है? दादी कहती है आज न्यू ईयर की पार्टी के साथ साथ नहार और शीतल की सगाई भी है।

यह सुनकर नहार और रूही को बहुत बड़ा धक्का लगता है और वह टूट जाते हैं। नहार दादी से कहता है बिना पूछे उन्होंने यह कैसे फैसला ले लिया? दादी ने कहा शादी तो होने ही वाली है तो सगाई होनी ज़रूरी है। दादी ने कहा मेहमानों के सामने उन्हें कोई तमाशा नहीं चाहिए।

दादी ने दोनों को एक दूसरे को अंगूठी पहनाने को कहा तो शीतल ने नहार को अंगूठी पहनाई। इसी के साथ शीतल ने नहार को अंगूठी पहनाई और जब नाहर की बारी आई तब रूही का मास्क नीचे गिर गया और नहार ने उसे देख लिया।

वहीं, दूसरी ओर रूही के मायके में मारिया और पलक दोनों मिलकर पार्टी करने का प्लान बनाते हैं जिसमें मारिया और पलक दोनों एक दूसरे को तोहफा देते हैं। उसी बीच पलक और उसके पति को नजदीकियां बढ़ जाती है।

नहार सबकुछ छोड़कर नीचे उसे देखने आया लेकिन उसे रूही कहि नहीं मिली। वह गया बाहर रूही को देखने के लिए तो उसे एक मास्क वाली लड़की मिली तो उसे लगा वह रूही है। वह गया उस लड़की के पास और कहा उसे पता है वह रूही है।

नहार ने जैसे उसका मास्क हटाया तो वह कोई दूसरी लड़की निकली। रूही जाकर पेड़ के पीछे छुप गयी। उसने नहार को तड़पता हुआ देखा तो सोचा क्या उसे एक बार नहार के पास जाकर बात करनी चाहिए? उसी बीच शीतल आकर उसे पार्टी के अंदर चलने को कहा तो उसे आभास हुआ कि रूही कहि आसपास ही है।

रूही को मधुमानखियों ने घर लिया तो वहां कुछ आवाज़ आयी जिसकी वजह से नहार पेड़ के पास गया। वह रूही को देखने ही वाला था कि दादी ने उसे बुला लिया और अंदर चलने को कहा।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here