34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन सुंदर २७ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: रूही ने वार्ड बॉय को शीतल को इंजेक्शन देते हुए देखा

मन सुंदर के शुक्रवार के एपिसोड में रूही भोलेनाथ से प्रार्थना कर रही थी कि उसे एक फोन आया। तभी स्पर्श ने उस वार्ड बॉय को बुलाया जिसने उससे पूछा कि क्यों बुलाया है उसने? स्पर्श ने कहा उसने उसे बुलाया एक दवा लाने के लिए जिसके उसने तुरंत पैसे दे दिए।

स्पर्श रूही को कॉल कर रहा था कि रूही जाकर उस वार्ड बॉय के दिग्गी के अंदर छुप गयी। स्पर्श उसे कॉल कर रहा था और जब उसकी गाड़ी रुकी तो रूही की आवाज़ आयी। उस वार्ड बॉय को शक हुआ फिर भी वह आगे चला गया।

रूही ने खिड़की से उसका पीछा किया और अंदर गयी जहां बहुत जाला लगा हुआ था। उसने वार्ड बॉय के पीछे गयी और देखा कि वह शीतल को इंजेक्शन दे रहा है जो ज़िंदा है। रूही ने उसे डंडे से मारा लेकिन उसके बदले किसी ने रूही पर हमला कर दिया और उसके सिर से खून निकलने लगा।

दूसरी ओर पूनम ने उस तांत्रिक को बुलाया और उसे पलक की आत्मा को भगाने के लिए कहा। बल्कि पलक ने उसे ऐसा डरा दिया कि उसकी आत्मा ने उस तांत्रिक को कैद कर लिया।

इसके बाद पूनम ने अगले दिन अपने पोते से कहा कि वह उसके साथ रहे और पलक को भूल जाये। उसके पति ने कहा मैंने डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लिया था पर अब वह एक हफ्ते के बाद मिलेगा।

पूनम अकेले डरने लगी क्योंकि उसका पति बैंक के काम के लिए चला गया तो ज़रूरी था। पूनम अकेले डरने लगी कि कही पलक की आत्मा उसे डराने न लगे। उसी समय हवाएं चली और वह डर गयी।

तभी रूही बेहोश होकर गिर गयी। उसी समय नहार जेल में था और उसे बेचैनी होने लगी और तूफान चलने लगा। नहार के घर में भी सभी घंटियां बजने लगी और तूफान चल पड़ा और नहार ने खाटू श्याम जी प्रार्थना की कि वह रूही की रक्षा करें।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here